तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन्स के लिए एक अच्छी खबर - एक बुरी, रिप्लेस होने जा रही हैं दयाबेन दिशा वकानी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन्स के लिए एक अच्छी खबर और एक बुरी खबर। अच्छी खबर ये है कि उनकी प्यारी दयाबेन यानि कि एक्टर दिशा वकानी एक बार फिर से मां बन चुकी हैं। दिशा ने एक बेटे को जन्म दिया है। फैन्स दिशा को इस खुशखबरी की ढेरों बधाई दे रहे हैं। दिशा वकानी के भाई एक्टर मयूर वकानी भी दोबारा मामा बनने की खुशी जता रहे हैं।

मयूर वकानी ने शो में दिशा की वापसी का भी हिंट दिया और कहा कि वो पिछले कई सालों से दयाबेन का किरदार निभा रही हैं और ये किरदार उनका इंतज़ार कर रहा है। उन्हें ये किरदार दोबारा करना ही चाहिए।

taarak-mehta-daya-ben-disha-vakani-delivers-a-baby-boy-to-be-replaced-in-show-demanding-huge-fees

गौरतलब है कि दिशा वकानी ने साल 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा अचानक छोड़ दिया था और तब से फैन्स इस शो में दयाबेन के मुंह के टप्पू के पापा सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं। हर साल दिशा वकानी की वापसी की अफवाहें उड़ती हैं लेकिन दिशा की शो में अब तक वापसी नहीं हुई है।

प्रोड्यूसर असित मोदी ने किया वादा

प्रोड्यूसर असित मोदी ने किया वादा

अब आते हैं बुरी खबर पर। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने वादा किया है कि दयाबेन का किरदार शो में जल्दी ही वापसी करेगा। अब वो दिशा बेन होंगी या निशा बेन पता नहीं लेकिन होंगी ज़रूर। असित मोदी ने बताया कि दिशा वकानी के वापसी की उम्मीद थी और पूरी टीम का उनसे घर जैसा संबंध है। लेकिन वो अपनी शादी और बच्चों में व्यस्त हो चुकी हैं।

मुश्किल में शो

मुश्किल में शो

गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा, साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लेकिन इस बीच कई एक्टर्स इस शो को छोड़ कर जा चुके हैं। दिशा वकानी के बाद शो के दो मज़बूत किरदार शैलेश लोढ़ा और मुनमुन दत्ता के भी शो छोड़ने की खबर है। माना जा रहा है कि शैलेश शो की शूटिंग बंद कर चुके हैं वहीं मुनमुन, बिग बॉस में हिस्सा लेने जा रही हैं। ऐसे में शो में दयाबेन की वापसी का ट्रैक बनाया जा रहा है।

सालों सा था इंतज़ार

सालों सा था इंतज़ार

जब 2017 में दिशा वकानी के शो छोड़ने की खबर आई तो कुछ दिन तक सीरियल में उनके मायके जाने की चर्चा होती रही। इसके बाद धीरे धीरे दयाबेन का ज़िक्र होना कम हो गया। लेकिन फैन्स, दयाबेन के किरदार को काफी याद करते हैं। ऐसे में अगर इस किरदार की वापसी होती है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि इस किरदार को कौन निभाता है।

शादी की तस्वीरें वायरल

शादी की तस्वीरें वायरल

दिशा वकानी ने साल 2015 में बिज़नेसमैन मयूर पाडिया से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल थीं। इसके बाद से ही उनके शो छोड़ने की अटकलें तेज़ हो गई थीं। लेकिन दिशा, लगातार दयाबेन का किरदार निभाती रहीं। दिशा ने 2017 में मां बनने के लिए शो से ब्रेक लिया और इसके बाद वो शो पर वापस नहीं लौटीं।

लौटने की रखी शर्तें

लौटने की रखी शर्तें

इस साल, दिशा वकानी का शो में लौटना तय माना जा रहा था लेकिन रिपोर्ट्स थीं कि दिशा ने अपने लौटने के लिए दो शर्तें रखी थीं। पहली थी 2 लाख रूपये प्रति एपिसोड फीस, दूसरी शर्त ये थी कि दिशा केवल 3 घंटे के लिए सेट पर काम करेंगी। रोज़ का शो ऐसे शूट कर पाना काफी मुश्किल होता।

20 लाख रूपये सैलेरी

20 लाख रूपये सैलेरी

गौरतलब है कि इससे पहले, दिशा वकानी, तारक मेहता के प्रति एपिसोड के लिए 1.5 लाख रूपये चार्ज करती थीं। साल भर में वो शो से 20 - 22 लाख रूपये की कमाई करती थीं। उनकी कुल संपत्ति 37 करोड़ रूपये की है। अब देखना है कि शो में दिशा वकानी की दयाबेन के किरदार में वापसी होती है या फिर कोई और आर्टिस्ट इस किरदार को निभाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X