..................... Taarak Mehta actor Gurucharan Singh operated more than 10 bank accounts and faced financial crisis - Hindi Filmibeat

10 बैंक अकाउंट चलाते थे Gurucharan Singh, पेट पालने के लिए करते थे पैसों का हेर-फेर और...

Gurucharan Singh

Gurucharan Singh Missing Case Update: टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह पिछले काफी समय से खबरों में है। एक्टर को लेकर लगातार कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। उनका रहस्यमयी ढंग से गायब होना एक्टर के परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लेकिन अब इस मिसिंग केस में पुलिस ने एक नया खुलासा किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरण सिंह, जो 'रहस्यमय तरीके से' लापता हो गए थे, फाइनेंशियल ट्रांजक्शन के लिए कई बैंक अकाउंट्स चला रहे थे और बुरी आर्थिक स्थिति में होने के बावजूद अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस की जांच के बाद स्पेशल सेल भी मामले की जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि गुरुचरण सिंह दिल्ली में अपने माता-पिता से मिलने गए थे और वो मिलने के बाद मुंबई लौटने वाले थे। हालांकि, 22 अप्रैल के बाद से एक्टर का कोई पता नहीं चल पाया है।

अब पुलिस ने एक बड़े खुलासे में पाया है कि गुरुचरण सिंह 10 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स को ऑपरेट कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि गुरुचरण की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद वह कई बैंक अकाउंट्स चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि उनकी एक्टिविटीज में क्रेडिट कार्ड के जरिए नकदी निकालना और एक कार्ड का दूसरे से बकाया भुगतान करना शामिल था। उन्होंने कहा कि सिंह ने आखिरी बार एटीएम से 14,000 रुपये निकाले थे और उसके बाद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

शुरुआती जांच के दौरान, एक्टर के दोस्तों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि गुरुचरण आध्यात्मिकता के करीब हो रहे थे और उन्होंने पहाड़ों पर जाने की बात कही थी। पुलिस सूत्र ने बताया कि अभिनेता 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उस व्यक्ति को गुमराह किया जो उन्हें लेने वाला था। इससे पहले, एक्टर के पिता ने बहुत व्यथित होकर दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके बेटे के मुंबई जाने के बाद से अचानक लापता होने की डिटेल दी गई थी।

लाख कोशिशों के बावजूद, 'सोढ़ी' फेम एक्टर ना तो मुंबई पहुंचे हैं, जहां वह पेट पालने के लिए काम करते हैं, और ना ही घर लौटे हैं। उनका फोन पहुंच से बाहर है, जिससे उनके परिवार की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Read more about: gurucharan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X