'स्वयंवर - मीका दी वोटी' में जनार्दन पंडित करेंगे मीका सिंह की शादी से जुड़ी भविष्यवाणी, जानिए डिटेल

By Filmibeat Desk

स्टार भारत के बहुप्रतीक्षित शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' अपनी शुरुआत से ही दर्शकों का चहीता शो बन चुका है और दर्शक इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं। शो में मीका सिंह की जीवनसंगिनी बनने आई प्रतियोगीयों की आपसी घमासान बढ़ती जा रही है, हर कोई अपना टास्क पूरा करके मीका का दिल जीतना चाहती हैं। वहीं लड़कियों को परखने, मीका को शादी से जुड़े टिप्स देने और लड़की का चुनाव करने में उनकी की मदद करने के लिए अबतक शो में कई सेलीब्रिटीज आ चुके हैं।

इसी बीच 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो के आज के एपिसोड में पंडित जनार्दन मीका की शादी को लेकर उनका भविष्य पढ़ने आ रहे हैं और वे जीवनसंगिनी के चुनाव में मीका की मदद करेंगे और लड़कियों की भी कुंडलियां पढ़कर उन्हें कई सुझाव देने वाले हैं।

mika di voti

'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो के सेट पर पहुंचे पंडित जनार्दन बताते हैं, " स्वयंवर का योग बहुत अच्छा है और मेरी इच्छा है कि भगवान की कृपा से मीका का विवाह हो और वे अपने गृहस्थ जीवन में बहुत खुश रहें। वैवाहिक जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए पति-पत्नी का सही चुनाव होना बहुत जरूरी है तब ही जीवन सुखमय बन पाता है। जीवन में धन-दौलत हो न हो, लेकिन पत्नी घर को खुशहाल बना देने वाली होनी चाहिए। अगर मीका के भाग्य में है कि स्वयंवर करके उनका विवाह होगा तो वो होकर ही रहेगा। मेरा आशीर्वाद उनपर सदैव बना रहेगा और मै चाहता हूँ कि उनका घर बसे और वे सुखी रहें।"

पंडित जनार्दन के शो पर आने से मीका को कई सवालों का जवाब मिल जाएगा और उन्हें सही वोटी का चुनाव करने में बहुत आसानी होगी। वहीं लड़कियों को भी मीका से जुड़े और अपने आपसे जुड़े कई सवालों के उत्तर मिल जाएंगे। इस एपिसोड में और क्या ख़ास होने वाला है इस बारे में ज्यादा जानने के लिए आज का एपिसोड जरूर देखें जहाँ पंडित जानर्दन मीका के भविष्य फैसला करेंगे।आपको बता दें कि पंडित जनार्दन इंडस्ट्री के जाने माने ज्योतिषाचार्य हैं, जिन्होंने इससे पहले भी कई चर्चित शोज में शिरकत करके कई सेलिब्रिटीज की भविष्यवाणी की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X