स्वयंवर मीका दी वोटी: बेहद सेक्सी डांस के साथ रिया किशनचंदानी ने जीता मीका सिंह का दिल और Alone time
स्वयंवर मीका दी वोटी के ताज़ा एपिसोड में मीका के लिए राजकुमारियां ज़बरदस्त डांस परफॉर्म करती दिखाई दीं। लेकिन इस टास्क को जीता रिया किशनचंदानी ने। रिया, मीका सिंह के साथ अक्षय कुमार के गाने टिप टिप बरसा पानी पर डांस करती दिखाई दीं। वहीं उन्होंने रवीना टंडन और कैटरीना कैफ की अदाएं मिलाकर मीका के साथ परफॉर्म किया।
मीका के साथ, इस एपिसोड के जज टेरेंस लूईस को भी रिया किशनचंदानी का डांस काफी पसंद आया। गौरतलब है टेरेंस, इस एपिसोड के लिए खास राजकुमारियों को डांस सिखाने आए थे।

डांस रिहर्सल के दौरान, उन्हें रिया इतनी कॉन्फिडेंट नहीं लगी थीं लेकिन परफॉर्मेंस के दौरान रिया ने सबको चौंका दिया। इसके अलावा, कई लड़कियों का परफॉर्मेंस मीका को काफी पसंद आया जिनमें उनकी बेस्ट फ्रेंड और अब शो की वाइल्ड कार्ड एंट्री आकांक्षा पुरी भी शामिल थीं। आने वाले एपिसोड में मीका दो और लड़कियों को शो से अलविदा कह देंगे।
इससे पहले, इस हफ्ते की शुरुआत में ही मीका सिंह, कॉमेडियन वीआईपी की बेटी ध्वनि पवार और एक्टर - मॉडल बुशरा शेख़ को शो से बाहर कर चुके हैं। मीका का कहना था कि इन दोनों ही लड़कियों के साथ उन्हें अपनी कोई केमिस्ट्री नज़र नहीं आती। हालांकि, मीका ने दोनों ही लड़कियों को ज़िंदगी भर की दोस्ती का वादा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











