स्वयंवर मीका दी वोटी: दो लड़कियों को मीका ने तोहफे में दिए कंगन, दिव्यांका त्रिपाठी करवाएंगी स्पीड डेटिंग
स्टार भारत के शो मीका दी वोटी के ग्रांड प्रीमियर के बाद सोमवार, दूसरे दिन से ही लड़कियों में खींचातानी शुरू हो चुकी है और हर कोई मिसेज़ मीका सिंह बनने की दौड़ में तेज़ी से आगे बढ़ चुका है। अब अगले एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी शो में मीका की मदद करते हुए नज़र आएंगी।
मीका, दिव्यांका को अपनी बहन मानते हैं और उन्होंने इस शो पर दिव्यांका को अपनी मदद के लिए बुलाया है। दिव्यांका का कहना है कि शादियां किसे नहीं पसंद हैं और मैं भी अपने भाई के लिए अच्छी सी दुल्हन ढूंढने आई हूं। तीसरे एपिसोड में लड़कियां दिव्यांका के कहने पर मीका के साथ स्पीड डेटिंग करेंगी। शर्त बस इतनी है कि मीका किसी भी लड़की से बोर नहीं होने चाहिए।

गौरतलब है कि स्वयंवर की शुरूआत 12 लड़कियों के साथ हुई है। इनमें से कुछ लड़कियों ने पहले ही एपिसोड में मीका का दिल जीत लिया था और इसका असर दूसरे एपिसोड पर साफ साफ दिखाई दिया।

दूसरे एपिसोड का टास्क
पहले दिन का टास्क लड़कियों के लिए नहीं बल्कि मीका के लिए था। सारी लड़कियों से मिलने के बाद होस्ट शान ने मीका को दो कंगन दिए और बताया कि जो दो लड़कियां उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद आई हैं मीका को उन दो लड़कियों को ये कंगन देना हैं और वो उन दो लड़कियों के साथ डेट पर जा सकते हैं।

किसे मिला पहला कंगन
पहला कंगन मिला मुंबई की बुशरा शेख को। बुशरा ने पहले ही दिन शो पर इंटरटेनमेंट का लेवेल काफी बढ़ा दिया था और उन्हें देखकर साफ पता लग रहा था कि वो मीका की कितनी बड़ी फैन हैं। बुशरा ने मीका को बताया कि वो उनके साथ कहीं भी जाने को तैयार हैं। मीका ने बुशरा को कंगन दिया और बुशरा काफी खुश नज़र आईं और उन्होंने एक बार फिर मीका को जादू की झप्पी दी।

क्रांतिका को मिला दूसरा कंगन
मीका ने दूसरा कंगन दिया बंगाल की क्रांतिका दास को। क्रांतिका और मीका ने पहले एपिसोड में ही एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया था और क्रांतिका की कोशिशें साफ दिखाई दीं। उन्होंने मीका के साथ ढेर सारी बातें की थीं। उन्हें कंगन देते हुए मीका ने कहा कि मैं हमेशा ज़िंदगी में एक छोटे बच्चे की कमी महसूस करता हूं तो मैं उस बच्चे के साथ जीना चाहता हूं और इसलिए मैं ये कंगन क्रांतिका को दूंगा। इस बात से क्रांतिका इतना इमोशनल हो गईं कि रो पड़ीं।

पहली डेट
पहली डेट पर मीका बुशरा और क्रांतिका के साथ गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि आप जो भी इन एपिसोड्स में देखेंगे उसमें कुछ भी नकली नहीं है। मैं सच में इन लड़कियों के साथ डेट पर जा रहा हूं, इनके साथ समय बिता रहा हूं और जैसे जैसे इन्हें बेहतर जानने की कोशिश कर रहा हूं, मेरा इनसे रिश्ता और गहरा हो रहा है।

शुरू हुई है कैटफाईट
वहीं शो पर पहले ही एपिसोड से कैट फाईट शुरू हो चुकी है जो दूसरे एपिसोड में भी जारी रही। बुशरा शेख और नीत महल के बीच शब्दों के बाण चलें जहां दोनों एक दूसरे पर तोहमतें लगाती दिखाई दीं और एक दूसरे को शब्दों को तोड़ती मरोड़ती दिखीं। दोनों का झगड़ा देख बाकी लोग भी हैरान रह गए। अब देखना है कि इनमें से कौन सी लड़की मीका की वोटी बनती है।


Click it and Unblock the Notifications











