प्रांतिका दास ने मीका सिंह-आकांक्षा पुरी को कहा परफेक्ट कपल, बताया सक्सेस पार्टी में क्या हुआ खास
प्रांतिका दास 'स्वंयवर: मीका दी वोटी' की फाइनलिस्ट थीं और इस शो के जरिए उन्होंने खूब सुर्ख़ियां बटोरी। हर किसी को यही लग रहा था कि शायद मीका सिंह प्रांतिका को ही अपनी दुल्हन और भावी जीवनसाथी के रूप में चुनेंगे लेकिन आकांक्षा पुरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद शो के सारे समीकरण बदल गए थे।
Recommended Video
शो खत्म होने के बाद मीका सिंह ने सबके साथ सक्सेस पार्टी की। ईटाइम्स से बातचीत में प्रांतिका दास ने सक्सेस पार्टी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह पहली दफ़ा था जब वो किसी सक्सेस पार्टी का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी काफी धमाकेदार हुई थी।

कोलकाता की रहने वाली प्रांतिका ने कहा, 'यह बहुत शानदार था। पहली बार किसी सक्सेस पार्टी में गई थी। पहली बार मैं मुंबई में काम के सिलसिले में गई थी। मुंबईकर काफी मेहनत करते हैं और पार्टी भी जमकर करते हैं। मुझे भी इसका अनुभव हुआ। इस पार्टी में शो के सभी प्रतिभागी, शो की पूरी टीम, प्रोडक्शन टीम समेत सभी मौजूद थे।'

शानदार रही सक्सेस पार्टी
मीका और आकांक्षा से मिलने के सवाल पर प्रांतिका दास ने कहा, 'मीका जी से मिलना भी शानदार रहा। मैंने तो पहले भी कहा कि मुझे उनमें एक दोस्त मिला है। वो अपनी दोस्ती पर टिके रहते हैं। जब भी कभी जरूरत होगी वो ज़रूर वहां मौजूद होंगे। आकांक्षा भी इस पार्टी में थी। सभी ने मिलकर काफी डांस किया।'

मीका और आकांक्षा अच्छे कपल
मीका और आकांक्षा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने भी दोनों से पूछा कि ज़िंदगी शो के बाद कैसी जा रही है। दोनों काफी अच्छे कपल हैं। मेरी काफी साधारण बातचीत हुई। हमने शो के बारे में बात की और शो के बाद कैसे बदलाव आए इसके बारे में भी बातें की।

बेहद अच्छे दोस्त बने
प्रांतिका ने ये भी कहा कि उन्होंने इस बारे में भी बात की थी कि कैसे पहले सबने थोड़ी जलन के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी तो वहीं बाद में सभी समय के साथ अच्छे दोस्त बन गए।

पार्टी में सब सुलझा
प्रांतिका ने कहा, 'सभी से एक बार फिर मिलना पूरा सर्किल बन गया। कई ऐसी चीजें थी जिसे हमने दूसरे प्रतिभागियों के साथ नहीं सुलझाई थी। हम सभी इंसान हैं और कहीं ना कहीं एक दूसरे के प्रति कुढ़न थी लेकिन पार्टी में सभी सुलझा लिया गया।

दूरियां खत्म हुईं
उन्होंने कहा, 'हमने एक दूसरे के बीच की दूरियों को खत्म किया. यह एक शानदार नोट पर ख़त्म हुआ और हमने एक दूसरे के लिए दिल खोले। हमने जमकर पार्टी की और मीका जी ने हमारे लिए गाने भी गाए। उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद बोला। यह काफी इमोशनल भी था।'


Click it and Unblock the Notifications











