'ससुराल सिमर का' में आने वाला ट्विस्ट स्वाति
टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में दो नए किरदार आने वाले हैं और ये किरदार निभाने आ रही हैं फलक नाज और स्वाति चिटनिस। इन दोनों के आने के बाद शो में बहुत कुछ होने वाला है। सोमवार को 'ससुराल सिमर का' के सेट पर स्वाति ने संवाददाताओं को बताया, "मुझे नहीं पता है कि शो में क्या हो रहा है लेकिन मैं कह सकती हूं कि अब आगे शो में बहुत कुछ होने वाला है।"
शो में फलक नकारात्मक किरदार निभाएंगी और स्वाति फलक की दादी मां का किरदार निभाएंगी जो भारद्वाज परिवार की मुखिया माताजी की सहेली भी हैं।

शो में अपने किरदार के बारे में बताते हुए स्वाति ने कहा, "मैं माता जी की पुरानी सहेली हूं और मैं शो में उनसे 20 साल बाद मिलूंगी, देखना है इसके बाद आगे क्या होता है।"
गौरतलब है कि शो में माता जी का किरदार जयंती भाटिया निभा रहीं हैं।
'भाई भइया और ब्रदर' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे धारावाहिकों में किरदार निभा चुकीं स्वाति शूट के पहले दिन काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे बहुत मजा आ रहा है।"
रश्मि शर्मा फिल्म्स द्वारा निर्मित 'ससुराल सिमर का' कलर्स टीवी चैनल पर 2011 में प्रसारित हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications