'नचले वे' की विनर बनीं स्वस्ति-तेजस्विनी

स्वस्ति और तेजस्विनी इससे पहले 'चक धूम धूम' डांस शो में भी शामिल हुए थे। इस जोड़ी को इनके जज सरोज खान और टेरेंस से काफी प्रशंसा मिली। शो के ग्रेंड फिनाले कार्यक्रम में होस्ट करिश्मा तन्ना ने शानदार प्रस्तुति दी। सरोज ने 'पान खाए सैंया हमार' और टेरेंस ने 'तेरा होने लगा हूं' और 'पी लूं' गानों पर प्रस्तुति दी।
उल्लेखनीय है कि टीवी पर प्रसारित हो रहे डांस और म्यूजिक शोज ने लोगों की प्रतिभा को एक नया प्लेटफॉर्म दिया है। लोकल आर्टिस्ट को अपनी पहचान बनाने के नये अवसर के तौर पर छोटा पर्दा तेजी से उभर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











