स्वरागिनी: जब अपनी चाल में फंस गया लक्ष्य और ......
[टेलीविजन] कलर्स के शो स्वरागिनी में दर्शकों को काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है , जिसे दर्शक भी काफी बोर हो गये हैं। जैसा की लक्ष्य रागिनी को अपनी जिन्दगी से निकाल देने की जुगत में हैं , जिसके लिए लक्ष्य ने इस बार ऐसी चाल चली जो खुद उसी पर भारी पड़ गयी और पहुंचा दिया उसे मौत के मुंह में।

बहरहाल शो में लक्ष्य हर किसी के सामने रागिनी को ही उसकी किडनैपिंग के पीछे होने की बात कह रहा है ताकि वह सबके सामने रागिनी को गलत साबित कर सके और उसे अपनी जिन्दगी से बाहर कर सके।लेकिन स्वरा के हाथ आये सबूत ने लक्ष्य की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
[स्वरागिनी: दी एंड हुई रागिनी किडनैपिंग मिस्ट्री लेकिन........]
शो में उत्तरा के पकड़े जाने पर लक्ष्य अपना गुनाह कबूल करने ही वाला था कि उत्तरा ने सबको ये कहकर चौका देती है कि उसने ही रागिनी की किडनैपिंग की साजिश रची थी।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि लक्ष्य रागिनी को लेकर लॉन्ग-ड्राइव पर लेकर जायेगा। जहां वह बीच रास्ते में रागिनी को गाड़ी से उतारकर उसका इन्तजार करने को कहता है।
[स्वरागिनी में ट्विस्ट: रागिनी के बदले तेवर, लक्ष्य को लगा Shock!]
खतरे से अनजान रागिनी लक्ष्य का इंतजार करती है,कि तभी लक्ष्य मौक़ा पाकर रागिनी के उपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करता है। लेकिन बदकिस्मती से गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाता है और पहुँच जाता है खाई में। जिसके बाद वह लक्ष्य को बचाने के लिए स्वरा से मदद मांगती हैं।
मौके पर पहुंच स्वरा और संस्कार लक्ष्य को बचाने का प्रयास करते हैं और अंत में संस्कार लक्ष्य को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लेता है। हालाँकि लक्ष्य की इस हरकत से रागिनी को यकीन हो जायेगा कि उसके अपहरण के पीछे लक्ष्य का हाथ है।
[साथ निभाना साथिया: जब धरम की डांस पार्टी में गौरा बनी Item Queen]
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके है कि रागिनी किडनैपिंग मिस्ट्री खत्म होने के बाद शो में बदल जायेगा रागिनी का अंदाज जोलक्ष्य समेत पूरे परिवार को कर लेगी अपनी मुट्ठी में और बन जाएगी माहेश्वरी परिवार की नयी मालकिन।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications