स्वरागिनी: स्वरा के मन में फिर से आया संस्कार के लिए प्यार!
कलर्स के मशहूर धारावाहिक स्वरागिनी में एक बार फिर प्रेमी जोड़े के करीब आने की संभावना लग रही है। जी हां..हम बात कर रहे हैं स्वरा और संस्कार की।
हाल ही के ऐपिसोड में दिखाया गया है कि संस्कार सीढ़ियों से उतर रहा है कि अचानक उसका पैर फिसला और वो नीचे गिर गया। संस्कार गिरा सो गिरा...लेकिन कहीं न कहीं गिरने का फायदा भी हुआ।

जैसे ही संस्कार का पैर फिसला खामोश मोहब्बत एक बार फिर सामने आ गई। स्वरा ने संस्कार को गिरता देखा तो दौड़ी-दौड़ी संस्कार के पास आ गई और उससे पूछने लगी कि तुम ठीक हो ना....
अब संस्कार को और क्या चाहिए...स्वरा का ऐसा बीहेव देखकर वो चौंक तो गया लेकिन कहीं न कहीं मन में लड्डू तो ज़रूर फूटा होगा।
हालांकि स्वरा को उसी समय ये एहसास भी हुआ कि वो एक खूनी के साथ है। और वो अपने ही कपड़ों से अपने हाथ साफ करने लगती है।
अरे भई अब कुछ भी कहें...इस बात से तो साफ ज़ाहिर है कि स्वरा के मन में संस्कार के लिए प्यार तो अब भी ज़िंदा है।
बस अब इंतज़ार है तो स्वरा को एहसास होने का...और आने वाले ऐपिसोड्स का।


Click it and Unblock the Notifications











