स्वरागिनी : ये क्या...बिना प्रेग्नेंट हुए मां बनेंगी रागिनी !
कलर्स के मशहूर धारावाहिक स्वरागिनी में हमेशा कोई न कोई ट्विस्ट आता ही रहता है जिसके चलते ये शो दिन-ब-दिन लोगों में पॉपुलर हो रहा है।
हाल ही में इस शो में रागिनी ने खुद के प्रेग्नेंट होने की बात कही है। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि इसमें ट्विस्ट कहां है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रागिनी ने अपने प्रेग्नेंट होने की बात कहकर पूरे घर में खुशियों का माहौल तो बना दिया है लेकिन असल में वो प्रेग्नेंट नहीं है।

जी हां, ये पूरी प्लानिंग लक्ष्य और रागिनी ने मिलकर की है क्योंकि असल में होने वाला बच्चा तो सुमी और शेखर का है।
अपने प्रेग्नेंट होने की बात को बताने के लिए रागिनी ने बकायदा एक्टिंग की थी और खाना सर्व करने के दौरान बेहोश होने का नाटक भी किया था ताकि घर के लोग उसकी बात पर पूरी तरह विश्वास कर लें और हुआ भी यही।
ये है मोहब्बतें..रमन इशिता का डांस पे चांस..इधर किसकी अटकी सांस?
रागिनी जानती है कि सुमी और शेखर के बच्चे को दादी कभी नहीं अपनाएगी। इसलिए रागिनी अब खुद को प्रेग्नेंट बताकर सुमी और शेखर के बच्चे को दुनिया में लाने की कोशिश में है।
अब रागिनी और लक्ष्य की ये प्लानिंग कितनी सफल होती है ये तो आगे आने वाले एपिसोड्स में ही देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











