स्वरागिनी: लक्ष्य-स्वरा को फिर बेवकूफ बनाएगी रागिनी ?
[टेलीविजन] कलर्स के शो स्वरागिनी में एक बार फिर लक्ष्य-स्वरा बेवकूफ बनने वाले हैं और एक बार फिर रागिनी ही उन्हें बेवकूफ बनाने वाली है। हां, हम मानते हैं कि रागिनी का सच सबके आने के बाद उसका हृदय परिवर्तन हो चुका है, लेकिन यह ह्रदय परिवर्तन शो के ड्रामे के लिए अब और भी टू मच होने वाला है।

दरअसल, रागिनी ने साम-दाम दंड-भेद करके लक्ष्य को अपना बनाया था, लेकिन स्वरा, संस्कार और लक्ष्य की तिकड़ी के ड्रामे ने उसके सारे किये कराए पर पानी फेर दिया। जिसके चलते अब रागिनी और लक्ष्य हो जायेगें जुदा।
लेकिन............ लेकिन रागिनी हार मानने वालों में से नहीं है, और लक्ष्य को दुबारा पाने का तरीका भी उसने इजाद कर लिया है।आने वाले एपिसोड्स में दुर्गा पूजा के दौरान रागिनी को लगेगा बिजली का ऐसा झटका जो बदल देगा लक्ष्य की जिन्दगी।
दरअसल रागिनी की करंट लगने से हो जाएगी उसकी उसकी याद्दाश्त गुम, और इसी के साथ टल जायेगा रागिनी-लक्ष्य का तलाक। हालांकि यह सब नाटक है, लेकिन देखना दिलचस्प यह होगा कि रागिनी का ये नाटक कब तक घरवालों को और लक्ष्य को बेवकूफ बना सकता है। जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications











