स्वरागिनी: रागिनी ने उठाया शराबी संस्कार का फायदा, क्या करेगी स्वरा
[टेलीविज़न] कलर्स के शो स्वरागिनी में भोली सी दिखने वाली रागिनी अब शो की मेन विलेन बनती जा रही है। जी हाँ यह भोली भाली रागिनी जहाँ जाती है बस कोहराम मचा देती है। अपने मायके गयी तो वहाँ उसने खूब सारा ड्रामा किया, और अब ससुराल पहुँच गयी तो वहाँ भी उसकी नौटंकी चालू है।

मायके वाली नौटंकी में तो संस्कार ने उसका पूरा प्लान फ्लॉप कर दिया था। जिससे रागिनी काफी हताश भी हुई, लेकिन है तो अपनी दादी की पोती तो हर कैसे मानती, और संस्कार से बदला लेने के लिए पहुँच गयी अपनी ससुराल।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि ससुराल पहुंचकर रागिनी कैसे अपनी भोली भाली सूरत और शैतानी दिमाग का इस्तेमाल करेगी,जिससे घरवालों का मुंंह रह जायेगा खुल्ला का खुल्ला।
Tv रिपोर्ट: जानिए इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल, चैनल और रिएलिटी शो
दरअसल,बात ही कुछ ऐसी है, अब अगर देवर भाभी के साथ जबरदस्ती करेगा तो घरवालों का रिएक्शन तो ऐसा ही होना है ना। हम्म्म्म सही पकडे है, आने वाले एपिसोड में रागिनी संस्कार पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाएगी, जिसे सब लोग सच मान लेंगे सिवाए स्वरा के।
हालांकि स्वरा तो रागिनी को जानती है कि उसने यह सब जानबूझ के किया है, लेकिन क्या स्वरा रागिनी की इस घिनौनी साजिश का पर्दाफाश कर संस्कार को निर्दोष साबित कर पायेगी। जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications