स्वरागिनी: रागिनी को मिला लक्ष्य तो स्वरा को मिला तलाक
[टेलीविजन] कलर्स के शो स्वरागिनी में चल रहा जबरदस्त उल्टफेर, जहां शो में रागिनी-लक्ष्य पास आ रहें हैं तो वहीं स्वरा का हो गया है संस्कार से तलाक। अब शो का ये नया ट्रैक शो को टीआरपी की दौड़ में कितना आगे ले जाता है ये देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल शो में हो रही संस्कार और कविता की सगाई,तो वहीं दूसरी ओर शो में बढ़ रहीं लक्ष्य और रागिनी के बीच नजदीकियां। दरअसल यह सब लक्ष्य की एक साजिश है ताकि वह रागिनी से अपनी जमीन-जायदाद को वापस पा सके।
[COMEBACK: सबकी फेवरिट जो़ड़ी की वापसी...नो शाहरूख-काजोल!]
इसी के साथ शो में होने को एक जबरदस्त खुलासा जो खुलेगा दादी के अतीत का एक राज जो कर देगा सभी को हैरान-परेशान।
जी हाँ आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि शो में रागिनी अपनी माँ जानकी की बर्सी की तैयारियां करेगी।लेकिन बर्सी की तैयारियों में रंग में भंग तब पड़ जायेगा जब उर्वशी मासी आकर रागिनी को उसकी माँ के कातिल का सच बतायेंगीं।


Click it and Unblock the Notifications