स्वरागिनी में ट्विस्ट: रागिनी के बदले तेवर, लक्ष्य को लगा Shock!
[टेलीविजन] कलर्स के शो स्वरागिनी में चल रहा है फुलऑन हाई-वोल्टेज ड्रामा, लेकिन इसी ड्रामे के बीच शो में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट। ट्विस्ट ये है कि शो की भोली रागिनी का जल्द होने वाला हा मेकओवर। जो उड़ा देगा सबके होश साथ ही शो में होगा जबरदस्त ड्रामा, जो बदल कर रख देगा स्वरा, संस्कार और लक्ष्य की जिन्दगी।
दर्शक जल्द ही रागिनी के बदले हुए अवतार को देखेंगें, शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमे रागिनी एक बेहद ही अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। जिसमे ना उसके सिर पल्लू ना चेहरे पर कोई डर और खौफ। इतना ही नहीं प्रोमो में वह अपने पति लक्ष्य को एक जोरदार थप्पड़ लगाती हुई नजर आ रहीं हैं।
[ये हैं मोहब्बतें: इशिता-शगुन के दोस्ताना को लगी अशोक की नजर]
बहरहाल, शो में स्वरा और रागिनी मिलकर किडनैपर का पता लगाने में जुटे हैं, जिसने रागिनी का किडनैप किया था। हालाँकि दोनों की शक की पहली सुई गयी है लक्ष्य और संस्कार पर। जहां स्वरा को लगता है कि रागिनी के अपहरण के पीछे स्वरा का हाथ है तो वहीं रागिनी संस्कार को बेगुनाह बताती है।
[DHAMAKA: सलमान खान और अक्षय कुमार करेंगे जनवरी ओपनिंग!]
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि लक्ष्य स्वरा को संस्कार के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगा। हालाँकि शो में ट्विस्ट तब आ जायेगा जब स्वरा और रागिनी लक्ष्य को उसका हाथ दिखाने को बोलेगी, जिसके बाद लक्ष्य थोड़ा सकते में आ जायेगा,जिसके बाद शो में शुरू होगा जबरदस्त ड्रामा। तो आइये स्लाइड्स में जानते है क्या हुआ ताजा एपिसोड्स में-


Click it and Unblock the Notifications