स्वरागिनी: प्यार,इश्क मोहब्बत और फरेब की दास्तां!
[टेलीविज़न] कलर्स के चर्चित शो स्वरागिनी में चल रहा है इश्क प्यार मोहब्बत और फरेब का हाई-वोल्टेज ड्रामा। जी हां जहां संस्कार को मिला उनका प्यार तो वहीं लक्ष्य ने रागिनी को दिया धोखा। और इसी के साथ शो में होगा एक जबरदस्त धमाका,जो बदल देगा लक्ष्य-स्वरा और संस्कार की जिन्दगी।
[स्वरागिनी: ......तो इस लीड एक्टर ने छोड़ दिया शो]
जैसा कि शो में हो रही है कविता और संस्कार की सगाई लेकिन इस सगाई से कोई भी नहीं है खुश सिवाए कविता के। जी हां, और कविता की यही ख़ुशी तब गम बदल जाती है जब कविता को एहसास होता है कि अभी भी संस्कार सिर्फ स्वरा से प्यार करता है।
जिसके बाद कविता स्वरा-संस्कार की जिंदगी से जाने का फैसला करती है। जहां कविता के जाने के बाद स्वरा-संस्कार की जिन्दगी में खुशियां आएंगी तो वहीं उजड़ जायेगी रागिनी की जिंदगी।
[स्वरागिनी: रागिनी को मिला लक्ष्य तो स्वरा को मिला तलाक]
दरअसल लक्ष्य रागिनी से अपनी प्रॉपर्टी वापस पाने के लिए कर रहा है फेक लव ड्रामा।जिसे सच समझ रागिनी कर बैठेगी ऐसी गलती जो ले आएगा शो में जबरदस्त ट्विस्ट। और एक बार फिर मुश्किल में पड़ जाएगा माहेश्वरी परिवार।


Click it and Unblock the Notifications











