स्वरागिनी: स्वरा-संस्कार के रोमांस में लक्ष्य को लगी हथकड़ी
[टेलीविजन]कलर्स के शो स्वरागिनी में दर्शकों को क्या दिखाने की कोशिश की जा रही है खुदा जाने लेकिन शो है तो देखना पड़ता है। शो में अभी स्वरा-संस्कार की प्रेम-कहानी शुरू भी नहीं हो पायी थी, कि उन्हें फिर अलग होना पड़ेगा। जी हां शो का आने वाला ट्विस्ट कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है।
[स्वरागिनी.....Shhhh....आगे खतरा है!]
बहरहाल शो में स्वरा-संस्कार शादी से पहले एन्जॉय आकर रहें है अपनी रोमांटिक डेट। पहले गेरुआ का जादू फिर पिकनिक डेट और अब पतंगबाजी डेट।
जी हां दरअसल मौका है मकर सक्रांति का जहां दोनों परिवार मिलाकर मना रहें है मकर सक्रांति। तो दूसरी और स्वरा-संस्कार कर रहें है पतंगबाजी डेट जहां स्वरा-संस्कार उड़ा तो पतंग रहे हैं लेकिन लड़ा रहें हैं अंखियों के पेच।
[स्वरागिनी: जब 'दिलवाले' शाहरुख़ पर भारी पड़ा इनका रोमांस]
लेकिन उनकी इस रोमांटिक पतंगबाजी के बीच आ जाएगा बाज यानी विलेन जो करेगा स्वरा पर एक जान-लेवा हमला। नये प्रोमो के मुताबिक शो में जल्द ही आपको बता दें स्वरा पर यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि रागिनी की उर्वशी ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











