स्वरागिनी: खत्म हुआ रागिनी का खेल.. एक दूजे के होंगे लक्ष्य- स्वरा!
[टेलीविज़न] कलर्स के शो स्वरागिनी में आखिरकार वो घड़ी आ ही गयी जिसका था दर्शकों को बेसब्री से इंतजार। जी हां, रागिनी के काले कारनामों का काला चिट्ठा खुल चुका है माहेश्वरी खानदान में। इसी के साथ स्वरा और संस्कार का वो मिशन भी पूरा हो गया जिसके लिए दोनों एक हुए थे।

जैसा की हमने आपको पहले ही बता दिया था कि जल्द ही लक्ष्य के सामने खुल जाएगी रागिनी के झूठ की पोल।अब सच्चाई जानकर लक्ष्य के पैरो तले जमीन तो खिसकनी ही थी, क्योंकि रागिनी की वजह से ही उसने अपनी स्वरा को बेवफा करार दे दिया था।
उसी की जिद के कारण स्वरा बन गयी है संस्कार की पत्नी। अब पश्चाताप की आग में झुलस रहा लक्ष्य खेलेगा ऐसा खेल जो रागिनी को कर देगा बेनकाब।
ये हैं मोहब्बतें: मुश्किल में मिहिका, शगुन को मिला रमन का सहारा
आने वालो एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि लक्ष्य स्वरा से मिलने पहुँच जायेगा उसके सुहागरात वाले कमरे में जहां लक्ष्य और संस्कार के बीच होगी जबर्दस्त ढिशूम ढिशूम और इसी बीच हो जायेगा संस्कार के हाथों लक्ष्य का मर्डर। वहीं दूसरी ओर बेचारी रागिनी संस्कार से अपने सुहाग की भीख मांगती हुई नजर आएंगी।
मेरी आशिकी तुमसे ही: मन्नू दादा के भेष में गजनी बने रणवीर
अपने पति को मरता हुआ देख पोपट की तरह रागिनी पूरे परिवार के सामने उगल देगी अपना सारा सच।हालांकि यह सब ड्रामा होगा रागिनी भंडाफोड़ करने के लिए। इसी के साथ शो में आएगी खुशियों की बहार।
अब देखना ये दिलचस्प होगा कि संस्कार की इस पर क्या राय होगी या फिर इसके पीछे भी है रागिनी की कोई साजिश? जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications