स्वरागिनी: ड्रामेबाज रागिनी के आगे तो कमोलिका भी फेल
[टेलीविज़न] कलर्स के शो स्वरागिनी में इन दिनों चल रहा शह और मात का सिलसिला। जहां रागिनी ने बिछाई है शतरंज की बिशात और कोशिश कर रही हैं स्वरा को मात देने की, और इस बार रागिनी का मोहरा बनी है स्वरा की माँ।

ह्म्म्म्म.. भगवान ही बचाये ऐसी बहन से, जैसा की शो में रागिनी ने कई बार स्वरा-संस्कार की नकली शादी का सच सबके सामने लाने के लिए कितने जतन किये। लेकिन हर बार बेचारी को मिली स्वरा के हाथों करारी शिकस्त।
तो बिग बॉस-9 में सलमान ऐसे बढ़ाएंगे कंटेस्टेट्स की मुश्किलें!
लेकिन इस बार उसने ऐसा जाल बिछाया है, जिससे स्वरा और संस्कार फंस ही गए। इतना ही नहीं रागिनी ने अपने प्लान को फुलप्रूफ करने के लिए कर लिया स्वरा की माँ का अपहरण।
जैसा कि स्वरा अपनी माँ को बेहद प्यार करती हैं और ये झूठी शादी भी उसने अपने माँ के लिए ही की थी। तो क्या इस बार वो रागिनी के जल में फंसकर अपनी माँ को बचाने के लिए कर लेगी संस्कार से असली की शादी, या फिर एक बार फिर रागिनी की होगी स्वरा-संस्कार के हाथो करारी हार। जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications