कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस हेली शाह का चला जादू, देखिए तस्वीरें

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बुधवार को टीवी एक्ट्रेस हेली शाह ने भी चार चांद लगाए। हेली, कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी डेब्यू फिल्म काया पलट के पोस्टर लॉन्च के लिए पहुंची हुई हैं। इस दौरान, उनके लुक की चर्चा सब जगह रही। हेली के फैन्स ने भी उनके डेब्यू लुक को पूरे नंबरों से पास कर दिया है।

Recommended Video

Cannes 2022: Helly Shah का शानदार Cannes Debut, Red Carpet पर गिराई बिजलियां | FilmiBeat

गौरतलब है कि हेली शाह, टीवी का जाना माना नाम हैं। उन्हें स्टारडम मिला था कलर्स टीवी के शो स्वरागिनी के साथ। इस शो में हेली शाह, तेजस्वी प्रकाश के साथ लीड किरदार में नज़र आई थीं। ये सीरियल दो दोस्तों की कहानी था।

swaragini-actress-helly-shah-confident-debut-at-cannes-film-festival-2022-red-carpet-see-pics

लेकिन हेली शाह ने छोटी उम्र से ही अपना डेब्यू किया था। उनका जन्म 1996 में अहमदाबाद में हुआ था। 2010 में हेली शाह ने अपना डेब्यू स्टार प्लस के सीरियल गुलाल के साथ किया था। इस सीरियल में वो टल्ली के किरदार में दिखाई दी थीं। इसके बाद दीया और बाती हम, अलक्ष्मी जैसे सीरियल में भी वो छोटे किरदारों में दिखीं।

हेली को उनका बड़ा ब्रेक मिला था कलर्स के सीरियल स्वरागिनी के साथ जिसके बाद वो झलक दिखला जा का भी हिस्सा बनीं। इसके बाद हेली देवांशी, लाल इश्क़, सूफ़ियाना प्यार मेरा, इश्क़ में मरजावां 2 में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने हैप्पी बर्थ डे और ज़िबा नाम की दो शॉर्ट फिल्म भी की है। फिल्म डेब्यू पर हमारी ओर से उन्हें ढेर सारी बधाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X