स्वरागिनी: स्वरा-संस्कार की शादी में रागिनी का हुआ बिस्तरगोल
[टेलीविज़न] कलर्स के शो स्वरागिनी में शह मात के खेल में आखिर रागिनी ने स्वरा को चित कर उसे बना ही दिया संस्कार की दुल्हन। इसी के साथ नकली शादी तब्दील हो गयी असली शादी में। खैर ये तो टीवी की दुनिया है यहां किसकी शादी कब, किससे और कहां हो जाये कोई नहीं जानता।

बहरहाल अब तो रागिनी का मौजा ही मौजा है, स्वरा की शादी संस्कार से हो गयी यही तो चाहिए था उसे। इस शादी को रोकने के लिए संस्कार स्वरा ने क्या-क्या जतन नहीं किये लेकिन शातिर रागिनी के खतरनाक दांव के आगे स्वरा-संस्कार की एक ना चली।
बिग बॉस 9: सलमान खान का जादू.. धमाकेदार रहा शो का लांच, देखें PICS!
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेगें कि कैसे रागिनी स्वरा की माँ का इस्तेमाल कर उसे संस्कार से शादी करने के लिए मजबूर करेगी। वहीं दूसरी ओर लक्ष्य को रागिनी के काले कारनामों की सारी सच्चाई पता लगा जाएगी, और बेचारा दौड़ता हुआ पहुँच आएगा शादी को रोकने। लेकिन क्या फायदा जब तक लक्ष्य पहुंच पाता, तब तक स्वरा हो चुकी थी संस्कार की।
तो क्या रागिनी की ये कामयाबी उसे दिलाएगी लक्ष्य का प्यार या फिर जलेगी लक्ष्य की नफरत की आग में, जानने पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications