टीम अन्‍ना के खिलाफ बिग बॉस में खुन्‍नस निकालेंगे अग्निवेश!

By Ajay Mohan

Swami Agnivesh
नई दिल्ली। टीम अन्‍ना के पूर्व सदस्‍य स्‍वामी अग्निवेश अब कलर्स के रियलटी शो बिक बॉस में आने वाले हैं। उस रियलटी शो में, जिसमें आप जितनी ज्‍यादा लड़ाई करेंगे, झगड़ेंगे, एक दूसरे की बेइज्‍जती करेंगे और विवादित बाते करेंगे, आपको उतने ही ज्‍यादा प्‍वाइंट्स मिलेंगे। स्‍वामी अग्निवेश के सहयोगी मनु सिंह की मानें तो मंगलवार को स्‍वामी अग्निवेश बिग बॉस के घर में जा सकते हैं। ऐसे में सबसे ज्‍यादा कयास यही लगाये जा रहे हैं कि वो वहां टीम अन्‍ना की पोल खोल सकते हैं।

स्‍वामी अग्निवेश के बिग बॉस में जाने की खबर से राजनीतिक महकमें में हलचल सी मची हुई है। लोगों के बीच यही चर्चा है कि टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण से छत्‍तीस का आंकड़ा रखने वाले स्‍वामी जी कहीं बिग बॉस के घर में टीम अन्‍ना के बारे में कोई ऐसी बात न कह दें, जो दुनिया नहीं जानती है। असल में राम लीला मैदान में टीम अन्‍ना के सदस्‍यों से अनबन होने के कारण अग्निवेश ने उनका साथ छोड़ दिया था।

बाद में एक न्‍यूज चैनल ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अग्निवेश कपिल नाम के एक व्‍यक्ति से बात करते वक्‍त टीम अन्‍ना की बुराई कर रहे थे। मीडिया ने कपिल सिब्‍बल के होने की आशंका जताई, लेकिन अग्निवेश ने कहा कि वो हरिद्वार के कपिल मुनि से बात कर रहे थे। खैर ये तो पुरानी बातें हैं, जो सब जानते हैं। ताज़ा खबर तो यही है कि अग्निवेश के टीवी शो में आने से न केवल कलर्स के बिग बॉस टीआरपी बढ़ सकती है, बल्कि राजनीतिक पारा भी ऊपर चढ़ सकता है।

हम आपको बता दें कि फिलहाल बिग बॉस के घर में अमर उपाध्याय, आकाशदी, सहगल, सिद्धार्थ, पूजा बेदी, महक चहल, जूही परमार, पूजा मिश्रा, सोनाली नागरानी और श्रद्धा शर्मा, लक्ष्मी हैं। खास बात यह है कि इनमें से कोई भी अब तक बिग बॉस की टीआरपी बढ़ा नहीं पाया है। सूत्रों के मुताबिक कलर्स ने बिग बॉस के प्रस्‍तुतकर्ताओं से यह तक कह दिया है कि अगर टीआरपी इसी तरह डाउन रही तो शो के एपिसोड कम कर दिये जाएंगे। ऐसे में स्‍वामी अग्निवेश का शो में आना टीआरपी बढ़ाने का बड़ा स्‍टंट साबित हो सकता है। खास बात यह है कि अग्निवेश के पास अन्‍ना के खिलाफ आग उगलने या खुन्‍नस निकालने के अलावा कुछ नहीं होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X