श्रद्धा के कमरे में कटी अग्निवेश की रात

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का बिग बॉस के घर में पहले दिन काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। घर में प्रवेश करते ही उन पर अन्‍ना हजारे के आंदोलन से जुड़े सवालों की बौछारें पड़ीं। अलग-थलग पड़े घर के सदस्‍य उनका मजाक उड़ाते नजर आये। देर रात तक बालाओं से घिरे अग्निवेश की पहली रात श्रद्धा शर्मा के कमरे में कटी।

स्‍वामी अग्निवेश के आते ही राजनेताओं और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत देश भर की निगाहें अब बिग बॉस की तरफ झुक गईं। सीरियल की टीआरपी के सटीक आंकड़े तो अभी नहीं आये हैं हां यह जरूर है कि इसकी व्‍यूयरशिप जरूर बढ़ गई है। चलिये हम आपको ले चलते हैं उस घर में जहां अग्निवेश इन दिनों अपना जीवन बिता रहे हैं।

अग्निवेश के प्रवेश के साथ ही अन्ना हजारे के आंदोलन पर सबसे पहले सवाल पूछा गया। इस बात का जवाब स्वामी जी ने कुछ इस तरह दिया कि सारा देश उस आदोंलन में बह रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि अन्ना का आंदोलन अपना असर दिखा रहा है और देश में जागृति आ रही है।

स्वामी तमाम तरह की धमकी के बाद भी गेरूए वस्त्र पहनकर ही बिग बॉस के घर में नज़र आए। सबसे पहले उनका खास ख्याल रखने के लिए बिग बॉस में रह रही पूजा बेदी को नियुक्त किया गया। इस घर में लक्ष्मी को छोड़कर कोई भी अग्निवेश को ठीक से पहचानता तक नहीं था।

खास बात यह है कि इस दौरान कई लोग स्‍वामी जी का मजाक बनाते भी दिखे। एक तरफ अमर उपाध्‍यय ने कहा कि स्‍वामी जी को देख मुझे लगा ये कौन बाबा आ गया। खैर ये कुछ कर पायेंगे या नहीं। जवाब में सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा, "स्‍वामी जी को लड़की बना देंगे, बड़ा मजा आयेगा।" इन्‍हीं सब बातों के बीच जैसे ही स्‍वामी अग्निवेश रूम से निकल कर लॉन में आये तो अमर उपाध्‍याय के साथ कई लड़कियां स्‍वामी जी कहते हुए उनके पीछे पड़ गईं। कई तो अपना हाथ दिखाने लगीं। उन्‍हें लगा कोई ज्‍योतिष बिग बॉस के घर में आ गया है।

पहली बार प्रार्थना के साथ हुए भोजन के बाद सभी जब हॉल में एकत्र हुए तब स्‍वामी जी ने अपना झुकाव श्रद्धा की तरफ दर्शा ही दिया। स्‍वामी जी बोले- हिन्‍दी के महान लेखक जयशंकर प्रसाद ने कहा था, "नारी तुम श्रद्धा हो"। बस फिर क्‍या था किसी को इसका मतलब समझ आये न आये, स्‍वामी जी के लिए प्रेम जरूर बढ़ गया।

खैर श्रद्धा की बात आ ही गई है तो हम आपको बता दें कि स्‍वामी जी की पहली रात श्रद्धा के कमरे में ही कटी... हैरान मत हों। श्रद्धा को वहां से बाहर कर दिया गया था। असल में स्‍वामी जी के आते ही आज कल राजकुमारी का किरदार निभा रहीं श्रद्धा कैप्‍टन के कमरे में सो रही थीं, लेकिन स्‍वामी जी को विशेष अतिथि का दर्जा देते हुए बिग बॉस ने उन्‍हें उस कमरे में सोने के लिए कहा। राजकुमारी होते हुए भी श्रद्धा अपनी दासियों के साथ बाहर सो रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X