ग्लैमर का है चस्का, तभी स्वामी अग्निवेश पहुंचे बिग बॉस के घर

अधिकांश लोगों का स्वामी जी के बारे में कहना है कि वो गेरूए वस्त्र की मान मर्यादा भूल चुके हैं तभी उनका चोला बिग बॉस के घर में भी नहीं उतर पाया है। स्वामी ने यह कदम उठाकर इस पवित्र प्रतिक का अपमान किया है।
लोगों का मानना है कि ग्लैमर वर्ल्ड ने इस महात्मा को अंधा कर दिया है। आपको बता दें कि स्वामी अग्निवेश काफी समय से आर्य समाज से जुड़े हुए हैं लेकिन अब शायद उन्होंने बिग बॉस के घर में कदम रख कर अपना मान सम्मान खो दिया है। उन्हें कई संगठनों ने यह भी चेताया था कि स्वामी जी गेरूए वस्त्र ने ना नजर आए लेकिन स्वामी ने अपने शुरूआती दिन से ही अपना चोला नहीं बदला है।
इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस सारा खान जो बिग बॉस 4 की सेलीब्रिटी भी रह चुकी हैं उनका कहना है कि स्वामी जी इस घर में आकर क्या करना चाहते हैं मुझे तो समझ नहीं आता। वो कहते हैं कि मैं इस शो के जरिए परिवर्तन लाउंगा लेकिन मुझे लगता है कि इस शो में उनकी बात को समझने वाला कोई भी नहीं है।
बड़ी बड़ी बातें कर के स्वामी अपने कद को इस पर्दे के जरिए और भी उंचा करना चाहते हैं लेकिन उनके इस घर से बाहर निकल जाने के बाद भी ना जाने कितनी ही बच्चियां बे मौत मारी जाएंगी। कितनी ही बहूओं को सती प्रथा के नाम पर जिंदा जलाया जाएगा। उनके इस घर में आ जाने से कोई परिवर्तन नहीं होने वाला।
स्वामी के इस कदम से उनका ही मजाक बन गया है। इस के अलावा मुझे बिग बॉस के इस बात पर भी हंसी आई जब इस घर के सभी कंटेस्टंट बराबर हैं तो उन्हें क्यों अलग कमरे में रखा गया है। खैर हम तो अब यही कहेंगे कि ग्लैमर की चमक से हर कोई अंधा हो ही जाता है ऐसे में स्वामी भी इसके मोह पाश से बच ना सकें तो क्या हुआ? आखिर स्वामी अग्निवेश भी पहले तो एक इंसान ही हैं। लेकिन वो इस घर में अगर एक साधारण इंसान के चोले में आते तो इतना हंगामा नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications











