बिग बॉस के घर में सुंदरियां करेंगी स्वामी अग्निवेश का पोस्टमार्टम

इस घर में आए स्वामी जी का मानना है कि वो इस घर में शांति स्थापना करने में कामयाब रहेंगे। इस घर में हर कोई लड़ते झगड़ते ही अपना सारा दिन निकाल देते हैं। शायद स्वामी ही हैं जो बिग बॉस के घर खुशियां, प्यार और शांति लौटा सकें। आते ही उनको सुंदरियों ने घेर लिया काफी देर तक तो श्रद्धा के साथ ही स्वामी बाते करते नज़र आए।
इधर भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता, गायक और रियलिटी शो बिग बॉस सीजन फोर के प्रतिभागी रहे मनोज तिवारी ने टीम अन्ना के पूर्व सदस्य स्वामी अग्निवेश के बिग बॉस के घर में प्रवेश करने पर कहा कि वह बिल्कुल सही जगह पर पहुंचे हैं और अब दुनिया उनकी असलियत जान सकेगी।
स्वामी अग्निवेश के लिये सही जगह है बिग बॉस का घर, बिग बॉस के घर में उनके व्यक्तित्व का अच्छी तरह से पोस्टमार्टम करके उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। बिग बॉस सीजन 4 से काफी विवादों के बाद बेघर हुए तिवारी ने कहा हम देखेंगे कि इस घर में स्वामी अग्निवेश खुद को कितना जाहिर कर पाते हैं और कितना छिपा पाते हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तिवारी सियासत से तौबा कर ली है। इनका कहना है कि राजनीति में छवि खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें एक अभिनेता और गायक के तौर पर ही पसन्द करते हैं।
राजनीति में व्यक्ति का मान-सम्मान गैरों की मर्जी पर निर्भर करता है। यही वजह है कि उन्होंने अब सियासत से किनारा कर लिया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान मंच पर नजर आए तिवारी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं और इस बुराई के खिलाफ किसी भी आंदोलन का वह खुलकर समर्थन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











