#WeddingPics: सुपरस्टार टीवी कपल ने लिए सात फेरे...देखिए शादी की पहली तस्वीर
बिग बॉस कपल सुयश राय और किश्वर मर्चेंट 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। देखिए शादी की पहली तस्वीर। दोनों सोशल मीडिया पर सुकिश नाम से छाए रहते हैं।
चर्चित टीवी कपल सुयश राय और किश्वर मर्चेंट आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गए। और दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी इस कपल की ही तरह कूल है।
इस तस्वीर में सुयश वरमाला के बाद ही भागने की कोशिश कर रहे हैं पर किश्वर ने उन्हें फंसा रखा है। और ऐसा लग रहा है कि वाकई ये वरमाला सुयश के लिए फंदा बन गई है।

गौरतलब है कि सुयश और किश्वर 2009 में प्यार की ये एक कहानी के सेट पर मिले थे और इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। दोनों साथ में बिग बॉस में भी दिखे। लेकिन प्रतिद्विंदी बनकर।
2009 से ये कपल साथ है। किश्वर काफी समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं वहीं सुयश एमटीवी के रियलिटी शो स्पिल्स्टविला में दिखे थे।


Click it and Unblock the Notifications











