किश्वर मर्चेंट ने किया खुलासा....यहां मनायेंगी हनीमून

बीती 16 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधे किश्वर-सुयश जल्द ही अपने हनीमून के लिए कैलिफोर्निया जाने वाले हैं...

By Goldi

बीती 16 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधे बिग बॉस की कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही अपने हनीमून पर जाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मुताबिक दोनों हनीमून के लिए कैलिफोर्निया जाने वाले हैं।

किश्वर ने एक पोर्टल से बातचीत में बताया कि, दोनों 26 जनवरी को अपने हनीमून के लिए कैलिफोर्निया रवाना हो जायेंगे।

Suyyash Rai’ kishwer merchant To Fly To California For Honeymoon!

किश्वर ने आगे बताया कि, दोनों वहां जाकर सैन डिएगो, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को को घूमेंगे। किश्वर ने आगे कहा कि, वह लॉस वेगास भी जायेंगी जहां वह शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाएंगी।

हालांकि किश्वर अपना जन्मदिन मनाने के बाद 4 फरवरी को भारत लौट आयेंगी। क्योंकि सुयश जल्द ही जीटीवी के शो एक था राजा एक थी रानी में इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि, बीते कुछ दिन पहले किश्वर ने एक जूलर स्टोर पर अपना जमकर गुस्सा निकाला था। दरअसल, शादी में सुयश ने किश्वर को एक डायमंड रिंग गिफ्ट की थी, जिसका डायमंड धीरे-धीरे टूट रहा है, जिसकी वजह से
किश्वर और सुयश दोनों ही परेशान हैं।

किश्वर ने वेडिंग रिंग के डायमंड और उसकी खराब क्वालिटी को लेकर ब्रांड को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कंपनी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X