तलाक की तारीख सामने आते ही गैर मर्द के साथ कोजी होती दिखीं सुष्मिता सेन की भाभी, वीडियो देख बौखलाए लोग!

Charu Asopa Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस चारु असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के अलावा वो इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं क्योंक जल्द ही एक्ट्रेस का तलाक होने वाला है और इस तलाक की तारीख भी सामने आ गई है।
चारु और राजीव का तलाक
चारु असोपा को लेकर हाल ही में खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस का जल्द ही तलाक होने वाला है। चारु फिलहाल अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई के एक फ्लैट में अकेली रहती हैं। ये कपल अपनी बेटी के लिए कई बार साथ नजर आता है और दोनों मिलकर ही बेटी को पाल रहे हैं। उन्हें अक्सर फैमिली फंक्शन में शामिल होने या अपनी बेटी को बाहर ले जाते हुए देखा जाता है। ETimes ने बताया कि इस साल जनवरी से उनके तलाक की कार्यवाही चल रही है। कोर्ट ने काउंसलिंग सेशन के बाद कपल को छह महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड दिया था और अब अंतिम सुनवाई की तारीख 8 जून को होगी, जिसके बाद उनका तलाक हो जाएगा।
चारु का वीडियो
इस बीच चारु असोपा सोशल मीडिया पर खुद को एक्टिव भी रख रही हैं। हाल ही में हसीना ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो एक दूसरे एक्टर के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो उस एक्टर के साथ काफी कोजी होकर फोटोज खिचवा रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हमारा नया शो 'ही सेड, शी सेड' जल्द आने वाला है। इस अनाउंसमेंट के साथ लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
चारु राजीव की प्रेम कहानी
चारु और राजीव के बारे में बात करें तो चारू असोपा और राजीव सेन कई सालों से एक-दूसरे के प्यार में थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 9 जून, 2019 को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। 2021 में, चारू और राजीव माता-पिता बने। कपल ने अपनी बेटी का नाम जियाना रखा। लेकिन बेटी के जन्म के बाद भी इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। चारू और राजीव दोनों ने अपनी बेटी की खातिर कई बार पैचअप करने की कोशिश की। लेकिन बात और भी बिगड़ गई और दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए।


Click it and Unblock the Notifications