Charu Asopa से तलाक पर Rajeev Sen ने तोड़ी चुप्पी- मेरा परिवार उसके साथ है, मेरी बहन सुष्मिता के साथ..

By Filmibeat Desk
Charu Asopa, Rajeev Sen

Charu Asopa- Rajeev Sen:टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन कुछ महीने पहले तलाक को लेकर बवाल खड़ा कर चुके हैं। लेकिन अब दोनों के रिश्ते के बीच सुधार दिखाई दे रहा है। इस पूरे मामले को लेकर राजीव सेन ने अपना पक्ष सामने रखा है। हाल ही में चारु राजीव के कजिन भाई की शादी में गई थीं। जहां पर दोनों ने मिलकर डांस भी किया था।

राजीव ने चारु के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार राजीव सेन ने कहा है कि मेरा परिवार चारु असोपा का समर्थन करता रहता है। और क्यों नहीं करना चाहिए। मुझे खुशी है कि चारु मेरे मम्मी, पापा और बहन के साथ बहुत अच्छा तालमेल रखती हैं। मैं इससे प्रभावित नहीं होता हूं। चारु के साथ मेरे परिवार का रिश्ता मेरे संबंधों को प्रभावित नहीं करता है।

राजीव सेन ने कहा कि मेरी बहन मुझे इंस्टाग्राम पर फॅालो नहीं करती हैं। लेकिन चारू को वह सोशल मीडिया पर फॅालो करती हैं। मेरे लिए यह सब बचकानी बाते हैं। मुझे पहले दिन से इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि चारु असोपा और राजीव सेन ने दूसरी बार तलाक लेने का फैसला किया था। ऐसा मालूम होता है कि बेटी के कारण दोनों ने अपने बीच की परेशानी को सुलझाने का मन बनाया है।

साल 2019 में चारु और राजीव ने लव मैरिजी की थी। काफी आलीशान तरीके से दोनों की शादी हुई थी। मां बनने के पहले और बाद में चारु असोपा और राजीव सेन के बीच काफी विवाद हुआ। मीडिया के सामने दोनों ने ही एक दूसरे पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। चारु और राजीव ने एक दूसरे को गलत दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा था। हाल ही में चारु असोपा ने बेटी के साथ राजीव सेन से मुलाकात भी की थी। चारु ने कुछ महीने पहले राजीव का घर छोड़कर अलग रह रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X