Charu Asopa: सुष्मिता सेन की भाभी ने पति से अलग होने के बाद किया ऐसा काम, अब फोटोज देख दीवाने हो रहे लोग

Sushmita Sen Bhabhi Charu Asopa Weight Transformation

Charu Asopa Photos: सुष्मिता सेन की भाभी पिछले दिनों अपने टूटे हुए रिश्ते को लेकर खबरों में थी। मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपने पति यानी राजीव सेन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए और उसके बाद अलग होने का फैसला कर लिया था। इन दोनों की खटपट सोशल मीडिया तक पहुंच गई और कुछ लोग चारू का साथ देने लगे तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे।

पति का घर छोड़कर अपनी बेटी को लेकर अब चारू अलग रहती हैं और जबसे वो अलग रहने लगी हैं तभी से उन्होंने अपने ऊपर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कुछ महीनों में ही अपना वजन काफी घटा लिया है और हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो कातिलाना लग रही हैं।

चारू असोपा की फोटोज

चारू असोपा की फोटोज

चारू असोपा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जो कि चर्चा का विषय बन रही हैं। इन फोटोज को देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है।

घटाया अपना वजन

घटाया अपना वजन

इस फोटो में चारू असोपा वेट ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिख रहा है। तलाक की खबरों के बाद से ही चारू अपने ऊपर ध्यान देने लगी थीं। वो लगातार जिम जा रही थीं और यही वजह है कि एक मां होने के बावजूद वो अपने पुराने वाले फिगर पर लौट आई हैं। चारू का ये बदला हुआ रूप देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और वो उन्हें जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखना चाहते हैं।

खूबसूरत ब्लैक ड्रेस

खूबसूरत ब्लैक ड्रेस

चारू असोपा पर ये ब्लैक ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही है। चारू असोपा ने इस कटआउट ब्लैक ड्रेस के ऊपर लाइट पिंक कलर का ब्लेजर कैरी किया हुआ है। इस पूरे लुक में चारू काफी अच्छी लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और लुक को थोड़ा और स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक हाई हील्स कैरी की हैं।

पति से लेने वाली हैं तलाक

पति से लेने वाली हैं तलाक

आपको बता दें, चारू असोपा के पति सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन हैं, जिनसे अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं। 7 जून 2019 को चारू और राजीव की शादी हुई थी। यह शादी काफी धूमधाम से हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की रिश्ते में दिक्कतें आनी शुरू हो गईं और फिर एक-दूजे को कई मौके देने के बाद चारू ने राजीव से अलग होने का फैसला ले लिया है। उन्होंने अपने पति का घर छोड़ दिया है और वो अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: charu asopa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X