अंकिता के लिए झलक...को छोड़ना चाहते है सुशांत

Sushant Singh Rajput
इन दिनों अगर कोई रियलिटी शो अपने शबाब पर है तो वो है सोनी का डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' जो कि हर सोमवार औऱ मंगलवार को रात नौ बजे प्रसारित होता है। इस शो की सबसे बड़ी खास बात है इस प्रोग्राम की जज माधुरी दीक्षित। लेकिन अह ये प्रोग्राम अपने जज की वजह से नहीं बल्कि अपने प्रोग्राम के प्रतिभागियों की वजह से लोगों में खासा लोकप्रिय है।

खबर आ रही है कि इस प्रोग्राम के खास प्रतिभागी सुशांत की, जिन्होंने कार्यक्रम के जजों से गुजारिश की है कि उन्हे इस सीरियल से मुक्त किया जाये, क्योंकि उनके पीठ में काफी दर्द है , जिसके कारण वो उन्हें डांस करने में काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल अभी इस बात पर फैसला होना बाकी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित ने उन्हें डांस करने और आगे परफार्म करने के लिए भी कहा है।

खैर सुशांत का क्या होगा ये तो आने वाले हफ्ते के एपीसोड में पता चलेगा,खैर कहने वाले तो ये भी कह रहे है कि ये सब सुशांत जानबूझ कह रहे हैं, क्योंकि आने वाले हफ्ते के एपीसोड में शो से अंकिता बाहर होने वाली है, इसलिए हो सकता है कि अंकिता से दूरी उनसे बर्दाश्त नहीं हो पा रही हो इसलिए सुशांत ये सब नाटक रच रहे हों। क्योंकि भले ही झलक..के शो पर सुशांत जीत जाये लेकिन पर्सनल स्टेज पर उन्हें किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

गौरतलब है कि सुशांत की गर्ल फ्रेंड अंकिता भी इस शो की दमदार प्रतिभागी है, लेकिन वो इस हप्ते शो से बाहर हो जायेंगी। क्योंकि उन्हें पब्लिक का वोट बेहद कम मिलेगा। सुशांत ने झलक....के ही स्टेज पर अंकिता से सबके सामने अपने प्रेम का इजहार किया था, जिसे अंकिता ने स्वीकार लिया था और ये भी कहा था कि वो जब भी शादी करेंगी सुशांत से ही करेंगी। लेकिन साथ ही अंकिता ने ये भी कहा था कि उन्हें लोगों पर डामिनेंट होना पसंद है, शायद ये ही वो कारण हो जिसके कारण सुशांत इस शो से बाहर जाना चाहते हों।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X