लिव-इन पार्टनर अंकिता-सुशांत ने बिना बताये रचाई शादी?

Sushant Singh Rajput tied the knot with his long time girlfriend Ankita Lokhande a year ago!
छोटे पर्दे के हॉट कपल कहे जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बारे में एक चौंकाने वाली न्यूज है कि दोनों ने चोरी-छूपे शादी कर ली है। लेकिन उन्होंने यह बात अब तक छुपा कर रखी है। खबर है कि दोनों ने अप्रैल 2013 में ही शादी कर ली थी लेकिन चूंकि सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों फिल्मों में काफी सक्रिय है इसलिए उन्होंने अपनी शादी का खुलासा नहीं किया है।

कहा जा रहा है कि अंकिता के घरवालों को अंकिता और सुशांत के लिवइनरिलेशन पर एतराज था और वो बार-बार अंकिता और सुशांत पर प्रेशर डाल रहे थे शादी करने का जिसके चलते दोनों ने चोरी-छु्प्पे घरवालों की मौजूदगी में ब्याह रचा लिया है। फिलहाल इस खबर पर दोनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

हालांकि दो महीने पहले ही नवंबर 2013 में सुशांत ने कहा था कि वह अपने और अंकिता लोखंडे संग प्रेम जीवन को लेकर उड़ रही अफवाहों से तंग आ गए हैं। इसलिए ही उन्होंने फैसला किया है कि वे दोनों जल्द विवाह करेंगे। सुशांत ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही थी जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या सच में सुशांत और अंकिता के बीच एक झगड़ा हुआ था और अंकिता ने सुशांत की गाल पर थप्पड़ मार दिया था।

सुनने में आया था कि अंकिता, सुशांत के बिदांस पन से काफी परेशान हो गयी हैं। उन्हें सुशांत का फिल्मों में लिपलॉक सीन रास नहीं आ रहा था।

सुशांत सिंह इन दिनों 'पानी', दिबाकर बनर्जी की डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्षी' ,शेखर कपूर की एक बेनाम फिल्म और आमिर खान के साथ पीके में काम कर रहे हैं। सुंशात की पिछले साल आयी फिल्म शुद्द देसी रोमांस ने औसत बिजनेस किया था। लोगों को सुशांत का काम बहुत पसंद आया था। अंकिता और सुशांत ने जी टीवी के हिट शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X