अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आई सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, हालत देख पसीजा दिल

Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande, Bigg Boss 17, Vicky Jain, Shweta Singh Kirti,

Sushant Singh Rajput Sister Supports Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता इन दिनो टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ हैं। बिग बॉस में जहां अंकिता और विक्की के बीच एक से बढ़कर एक झगड़े देखने को मिलते हैं तो वहीं शो में कई बार अंकिता अपने एक्स सुशांत सिंह राजपूत को याद करती और उनके बारे में बात करती भी दिखाई देती हैं।

बीते कुछ दिनों से उनके और विक्की जैन के बीच खटपट चल रही है। इससे वह बुरी तरह टूट गई हैं। लगातार वह शो में सुशांत को भी याद करती रहती हैं। उनसे जुड़ी बातें भी बताकर इमोशनल हो जाती हैं। इन सबके बीच अंकिता को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट मिला है।

दरअसल, विक्की जैन को लेकर अंकिता लोखंडे कुछ ज्यादा पजेसिव हैं। इस बात का जिक्र वह कई बार कर चुकी हैं। वह विक्की जैन से इस बात पर झगड़ा भी कर चुकी हैं कि वह उनको समय नहीं देते। दूसरों के साथ बैठते हैं। इतना ही नहीं, इनकी सास ने भी आकर जो घर में और बाहर इंटरव्यूज में कुछ स्टेमेंट्स दिए हैं, उससे न सिर्फ करण जौहर का, बल्कि उनके दोस्त और सुशांत सिंह राजपूत की बहन सपोर्ट दिखा रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने एक कोलाज वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'लव यू अंकी! तुम बेस्ट हो और एकदम साफ दिल की इंसान हो।' इस पोस्ट पर लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं। कह रहे हैं कि एक्ट्रेस सहानुभूति के लिए ऐसा कर रही हैं। शो में वह जानकर रोना-धोना कर रही हैं। वहीं, अली गोनी ने भी एक्ट्रेस को अपना सपोर्ट दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X