अंकिता लोखंडे के साथ पवित्र रिश्ता 2.0 की वापसी, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए बड़ी खबर!
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बार फिर से उनका लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता वापसी करने वाला है। वो भी अपने नए सीजन और नई कास्ट के साथ। लेकिन पहले सीजन की तरह इस बार भी अंकिता लोखंडे नए सीजन का हिस्सा रहेंगी। पवित्र रिश्ता के निर्देशक कुशाल जावेरी ने एक वेबसाइट से बातीचत में इस संबंध में जानकारी दी है। एकता कपूर भी इस शो को फिर से लाने की तैयारी कर रही हैं। कुशाल ने इस बारे में बताया है कि पवित्र रिश्ता वापसी कर रहा है।
अंकिता लोखंडे ने मुझे ये बताया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को साइन कर लिया है। मेरे अलावा कुछ निर्देशक भी उस शो से जुड़े हुए थे। अगर मुझे मौका मिलता है तो फिर से मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहूंगा। अंकिता बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं। वह अपने काम में सौ प्रतिशत देती हैं। फैंस भी इस शो की वापसी से खुश होंगे।

जानकारी के अनुसार एकता कपूर पवित्र रिश्ता के नए सीजन को अल्ट बालाजी पर लेकर आयेंगी। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की पहली मुलाकात इसी शो के दौरान हुई थी। अपने इस शो से सुशांत इतने लोकप्रिय हुए कि उनकी पहचान हमेशा मानव की ही रही।
फिल्मों में भी सुशांत ने कई तरह के किरदार निभाए। जो पहचान सुशांत और अंकिता को मानव-अर्चना बनकर मिली वो इसी शो की देन रही है। यहां तक कि दोनों की जोड़ी भी इस शो से टीवी की सबसे हिट जोड़ी में से एक रही है। सुशांत के निधन के बाद फिर से जी5 पर पवित्र रिश्ता का पुराना सीजन भी दिखाया गया।
अगर ये शो वापसी करता है को फैंस मानव यानी कि सुशांत को बहुत ज्यादा मिस करेंगे। फिलहाल अंकिता लोखंडे और एकता कपूर ने इस शो की प्लानिंग पर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। पहले दोस्ती और फिर एक रिश्ते में तब्दील हुई। सुशांत और अंकिता लोखंडे 6 साल रिलेशनशिप में थे। दोनों 2016 में अलग हो गए। दोनों शादी भी करने वाले थे।


Click it and Unblock the Notifications












