'पवित्र रिश्ता' की वापसी, आशा नेगी ने Video में नहीं लिया सुशांत का नाम, भड़का लोगों का गुस्सा !
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खबरों से लेकर सोशल मीडिया पर केवल उन्हीं की चर्चा है। ऐसे में पवित्र रिश्ता का हिस्सा रह चुकीं आशा नेगी ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपना पवित्र रिश्ता का अनुभव बताया।
लेकिन इस पूरे वीडियो के दौरान उन्होंने कहीं पर भी सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र नहीं किया। ऐसे में कई लोगों ने आशा नेगी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसका करारा जवाब आशा नेगी ने दिया है जो कि तेजी से वायरल हो गया है।

इस बीच आपको ये भी बताते चले कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक बार फिर से पवित्र रिश्ता का टेलीकास्ट किया जा रहा है। जी अनमोल चैनल की तरफ से एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए इसका प्रसारण फिर से होगा। इसके साथ इसे जी5 पर भी देख सकते हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )
View this post on InstagramA post shared by MsNegi (@ashanegi) on


Click it and Unblock the Notifications











