Oooo..थप्पड़ का असर..सुशांत गर्लफ्रैंड के साथ दो महीनों की छुट्टी पर
[टेलीविजन] सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे को लेकर भले ही कितनी खबरें बन जाएं, लेकिन समय के साथ उनका प्यार बढ़ता रहा है। जी हां, सुशांत ने आखिर अपने बिजी शेड्यूल से अंकिता के लिए समय निकाल ही लिया है। खबरों की मानें तो दोनों दो महीने की छुट्टी पर अमेरिका जा रहे हैं।
कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि मुंबई में एक क्लब में अंकिता ने सुशांत को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि शराब के नशे में बेसुध थे। खैर, लगता है उस एक थप्पड़ से सुशांत अपने रिलेशन को लेकर थोड़े सचेत हो गए हैं और कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना ही सही समझते हैं।
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के बाद फिलहाल सुशांत नीरज पांडे की फिल्म में व्यस्त हैं। नीरज महेन्द्र सिंह धोनी पर एक बॉयोपिक बना रहे हैं, जिसमें सुशांत लीड रोल कर रहे हैं।
Oppss..सुशांत सिंह राजपूत को सरेआम पड़ा अपनी गर्लफ्रैंड से जोर का तमाचा!
इस फिल्म की शूटिंग जैसे ही खत्म होती है, सुशांत फिल्मों से ब्रेक लेकर 2 महीने के अंकिता के साथ अमेरिका चले जाएंगे। सूत्रों की मानें तो सुशांत फिलहाल फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं और बहुत बिजी हैं। इसीलिए फिल्म के बाद वे कुछ अच्छा समय अंकिता के साथ बिताना चाहते हैं।
हम्मम....वैसे सुशांत यह फैसला आपका हमें भी बिल्कुल सही लगता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

