बॉलीवुड में फेम मिलते ही इन टीवी सितारों ने पार्टनर्स को मारी ठोकर, घमंड में हुए चूर

Karan Singh Grover sanjeeda Sheikh Eijaz Khan

TV Stars Breakup With Partners After Film Debut: कहते हैं कि इंसान की फितरत कब बदल जाए किसी को भी पता नहीं है। अक्सर देखने को मिलता है कि जब किसी भी इंसान को लोकप्रियता और उन्नति हासिल होती है तो उसमें घमंड आ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने ऊंचा मुकाम हासिल करने के बाद में अपने पार्टनर को ठुकरा दिया था।

करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। बता दे कि वह अपनी एक्टिंग के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। खबरों के अनुसार जब उन्होंने 'अलोन' फिल्म में बिपाशा बसु के साथ काम किया तो दोनों काफी करीब आ गए। इसी के चलते एक्टर ने जेनिफर विंगेट को तलाक दे दिया था।

संजीदा शेख

संजीदा शेख टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नजर आ चुके हैं और आपको बता दें कि 'तैश' फिल्म के लिए वह काफी सुर्खियों में रही। इस फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात हर्षवर्धन राणे से हुई। दोनों की अफेयर की खबरें भी सामने आई और बाद में संजीदा ने अपने पति आमिर अली से अलग होने का फैसला ले लिया।

एजाज खान

एजाज खान सीरियल 'काव्यांजलि' के दौरान अनीता हसनंदानी के साथ में लीड किरदार में नज़र आए थे। दोनों को एक दूसरे से सेट के दौरान प्यार भी हो गया था। लेकिन एक्टर ने राजीव खंडेलवाल के शो के दौरान खुद इस बात को कबूल किया और बताया कि उन्होंने अनीता को धोखा दिया था।

मौनी रॉय

मौनी रॉय टीवी की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में देखा गया था। खबरों के अनुसार 'देवों के देव: महादेव" सेट के दौरान वह मोहित रहना को डेट करने लगी थी। बता दें कि दोनों ने कुछ वक्त डेट करने के बाद ब्रेकअप कर लिया। और इसी के बाद एक्ट्रेस ने 'गोल्ड' मूवी से बॉलीवुड डेब्यू किया।

सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड इंडस्ट्री तक फेमस हो गए थे। बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' सीरियल के दौरान वह अंकिता लोखंडे को डेट करने लगे। लेकिन जब उन्हें बॉलीवुड फिल्में मिलने लगी तो उन्होंने कृति सेनन को डेट करना शुरू कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X