सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने दूसरी बार रचा ली शादी, दुल्हन बन किया ऐसा रोमांस कि..

Ankita Lokhande Second Marriage: टेलीविजन एक्ट्रेस और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, अंकिता ने एक बार फिर से शादी रचा ली है और इस दूसरी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। अंकिता लोखंडे की दूसरी शादी की तस्वीरें और वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
विक्की अंकिता की दूसरी शादी
इससे पहले कि आप कुछ और समझें आपको बता दें कि अंकिता ने दूसरी बार भी अपने पति विक्की जैन के साथ ही शादी रचाई है। हिंदू रीति रिवाजों के बाद इस बार विक्की और अंकिता ने इंग्लिश वेडिंग रचाई है। इस दौरान अंकिता पिंक सिक्वेंज साड़ी में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। हसीना के इस लुक में उनका हेयरस्टाइल और नेकलेस चार चांद लगा रहा है।
तस्वीरें और वीडियो वायरल
हाल ही में अंकिता ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे अपने पति विकी जैन के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं। फॉर्मल कपड़ों में विकी जैन भी काफी डैशिंग लग रहे हैं। शादी का वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'हमने फिर से शादी रचा ली।'
रोमांटिक हुए दूल्हा दुल्हन
सामने आई तस्वीरों और वीडियो में विक्की और अंकिता के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है। दोनों पूरी तरह से एक दूसरे के साथ रोमांस में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही नेटिजंस इस कपल को दूसरी शादी की भी जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications