..................... सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे सांग जैसी हो वैसी रहो वीडियो Sushant singh Rajput and Ankita lokhande pavitra rishta unreleased song Video jaisi ho waisi raho - Hindi Filmibeat

जैसी हो वैसी रहो VIDEO वायरल: सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे का वो गाना जो कभी रिलीज नहीं हुआ

सुशांत सिंह राजपूत को लोकप्रियता पवित्र रिश्ता का मानव बन कर मिली। उनकी ये पहचान फिल्म के पर्दे तक कायम रही। इस टीवी शो में उनकी जोड़ी अंकिता लोखंडे के साथ बनी। रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। सात साल के लंबे रिश्ते के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

आज की दर्दनाक हकीकत ये है कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया है। इस बीच फैंस सोशल मीडिया पर उनके इंसाफ की मांग कर रहे हैं। कई फैंस का ये भी कहना है कि अगर अंकिता और सुशांत का ब्रेकअप नहीं हुआ होता तो शायद सुशांत आज हमारे बीच जिंदा होते। फैंस के बीच ये जोड़ी सालों से लोकप्रिय है।

Sushant singh Rajput,Ankita lokhande

इस बीच सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पवित्र रिश्ता शो के एक सांग का है, जिसे कभी रिलीज नहीं किया गया।

ये गाना जैसी हो वैसी रहो मानव- अर्चना की सादगी भरे प्यार की झलक दिखाता है। इस वीडियो को अभी तक 14,600,798 लोगों ने देखा है। तेजी से इसे देखने वालों की गिनती बढ़ती जा रही है। वैसे इस वीडियो को साल 2018 में अपलोड किया गया था। लेकिन टीवी पर दोनों का ये सांग शो के दौरान नहीं दिखाया गया था। चलिए आपको दिखाते हैं ये प्यारा सा खूबसूरत वीडियो ...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X