सुशांत रख रहे हैं फिटनेस का ख्याल

उन्होंने हफ्ते में चार दिन जिम जाना और मार्शियल आर्ट क्लासेज करना भी शुरू कर दिया है। इसके बावजूद उनका परांठा प्रेम अब भी उनसे दूर न हो सका है। वे खूब सारे पराठे खा रहे हैं और खिला रहे हैं। खासतौर से आलू व गोभी के पराठें उन्हें बेहद पसंद आते हैं। सुशांत इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि वह उसमें घर का बटर ही इस्तेमाल करें।
वैसे वह सुबह में उबला भोजन अधिक खा रहे हैं। अंकुरित खाना भी उन्होंने खाना शुरू कर दिया है। फिलहाल वो मीठी या किसी भी तरह की तैलीय चीजें नहीं खायेंगे। क्योंकि उन्हें सेट पर भी लोगों ने टोकना शुरू कर दिया था कि उनका पेट बाहर निकलता जा रहा है जो उनकी फिटनेस में रोड़ा बन रहा है। यही बात उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता ने भी कह दी थी। यही वजह है कि उन्होंने तय किया कि अब वह खाना सही तरीके से खायेंगे और खुद को बिल्कुल फिट रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











