..................... sushant Singh in Zee5 up coming web series rangbaaz - Hindi Filmibeat

जी5 की आगामी सीरीज 'रंगबाज़ फ़िरसे' में सुशांत सिंह की धमाकेदार एंट्री, रोचक जानकारी !

लोकप्रिय वेब सीरीज रंगबाज 2 जल्द रिलीज होने वाली है। जी5 की इस ओरिजनल वेब सीरीज से अब एक और नया नाम जुड़ गया है। अभिनेता सुशांत सिंह जल्द ज़ी5 की सबसे सफल फ्रेंचाइजी "रंगबाज़" के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है। सुशांत सिंह "रंगबाज़ फ़िरसे" नामक इस दूसरे सीज़न में जयराम गोदारा की भूमिका में दिखाई देंगे।

जो जिमी शिरगिल द्वारा अभिनीत अमरपाल सिंह के करीबी दोस्त हैं। जब भी अमरपाल मुसीबत में पड़ते हैं या उन्हें समर्थन की जरूरत होती है तो जयराम हमेशा उनके पास मौजूद रहते हैं। सुशांत के कांटेक्ट अच्छे है और वह अपने नेटवर्क का उपयोग काम करने के लिए करता है। वह अपनी राय साझा करने में बहुत प्रत्यक्ष है।

rangbaaz

यह एक ऐसा किरदार है जो दर्शकों के जहन में अपनी गहरी छाप छोड़ देगा।नौ-एपिसोड की यह श्रृंखला एक सपने की ऐसी असामान्य कहानी है जो गलत मोड़ ले लेता है। यह एक तेज़-तर्रार क्राइम थ्रिलर है जिसमें जाति वर्चस्व और एक गैंगस्टर की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल है। आपको बता दें कि 20 दिसंबर से इसे जी5 पर देखा जा सकता है।

इस क्राइम थ्रिलर के पहले भाग में गोरखपुर के नामी बदमाश प्रकाश शुक्ला की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। इस बार मेकर्स राजस्थान के सबसे चर्चित सच्ची कहानी को लेकर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X