अगले साल बज जाएगा सुशांत सिंह का बैंड बाजा बारात!
पवित्र रिश्ता में मुख्य भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पास फिलहाल कोई प्लैन नहीं है। हालांकि वह कहती हैं कि अपने रील और रियल जिंदगी के प्रेमी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फिल्म करना अच्छा होगा।

सीरियल खत्म होने के साथ ही अंकिता का पवित्र रिश्ता से साढ़े पांच साल का रिश्ता भी खत्म हो गया है। फिलहाल उनकी किसी अन्य धारावाहिक में काम करने की योजना नहीं है। अंकिता फिलहाल अपने बॉयफ्रेंड सुशांत के साथ फिल्म करने को लेकर उत्साहित हैं।
अंकिता ने ऐसे कामों की भी सूची बनाई है, जिन्हें वह करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, मुझे कभी जिम में व्यायाम करने का समय नहीं मिला। इसलिए मैं उसे संजीदगी से करना चाहती हूं। मैं हमेशा से तैराकी करना और बैडमिंटन खेलना चाहती थी। मैं यह भी करूंगी।
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शादी की योजनाओं के बारे में पूछने पर अंकिता ने कहा कि अभी सुशांत करियर पर ध्यान देना चाहते हैं हालांकि अंकिता ने उन्हें धमकी दी है कि बेहतर होगा कि अगले साल शादी कर लें, वरना वो सुशांत से शादी नहीं करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications