..................... सूर्यपुत्र करण फेम एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, जय भानुशाली ने किया कंफर्म ।Suryaputra karn fame actor siddhaanth vir surryavanshi died by heart attack at age 46 jay bhanushali confirm - Hindi Filmibeat

जिम करते हुए 46 साल के टीवी एक्टर Siddhaanth Vir Surryavanshi की मौत, रचाई थी दूसरी शादी

Siddhaanth Vir Surryavanshi

टीवी शो कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र करण फेम अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। 46 साल की उम्र में जिम में हार्ट अटैक आने के कारण वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। टीवी जगत में शोक की लहर है। मिली जानकारी अनुसार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी शुक्रवार की सुबह जिम में हर दिन की तरह वर्कआउट कर रहे थे। इसके बाद उन्हें वहीं पर दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि उन्हें वहां से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॅाक्टरों ने 45 मिनट तक उनका इलाज किया।

लेकिन इसके बाद डॉक्टरों ने अपने जवाब में एक्टर को मृत घोषित कर दिया। बिग बॅास 15 फेम एक्टर जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी सिद्धांत की तस्वीर शेयर करते हुए यह दुखद खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए। जय भानुशाली ने मीडिया से बातचीत में यह भी बताया कि उनकी मौत जिम के दौरान हुई है। बता दें कि इंडस्ट्री में सिद्धांत कई सालों से काम कर रहे हैं। वह टीवी जगत का लोकप्रिय चेहरा हैं। कुसुम शो से उन्हें पहचान मिली थी। पहले उनका नाम आनंद हुआ करता था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कर लिया। आखिरी बार वह टीवी शो जिद्दी दिल में नजर आए थें।

सिद्धांत ने 2 शादी की थी। पहली शादी से उन्हें एक बेटी है। दूसरी शादी के बाद एक बेटा हुआ। साल 2015 में उनका पहला तलाक हुआ। फिर उन्होंने अलीसिया नाम की महिला से शादी की। इंस्टाग्राम पर भी सिद्धांत काफी एक्टिव रहते थे। फिलहाल फैंस उनके इंस्टाग्राम पर जाकर ओम शांति के साथ उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। इससे पहले जिम के कारण ही भाभीजी घर पर है फेम दीपेश भान, कॅामेडिय राजू श्रीवास्तव का भी निधन हुआ है। ऐसे में इन दिनों जिम में हार्ट अटैक होने का शिकार टीवी जगत के कई चेहरे बनते जा रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन भी हार्ट अटैक के कारण हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X