सीआइडी मेकर्स का नया शो सूर्या

By Priya Srivastava

Sony Logo
सोनी टीवी पर पिछले कई सालों तक लंबा सफर तय कर चुके सीआइडी के मेकर्स यानी बीपी सिंह की टीम ने एक नये शो की शुरुआत की है। शो का नाम है सूर्या द सुपर कोप, जिसमें बेहतरीन कलाकारों को शामिल किया है. इस शो में मुख्य किरदारों में नजर आयेंगे जाने माने अभिनेता हर्ष छाया और प्रियंका बस्सी ।

प्रियंका बसी ने इससे पहले कई हिट शो में काम किया है। उन शोज में से लेफ्ट राइट लेफ्ट में इनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था इस शो में इनका किरदार एक कोप का है और किरदार का नाम काया है। प्रियंका बताती हैं कि इस शो में थ्रीलर है और मस्ती भी है. साथ ही एक्शन से भी भरपूर शो है. यह पूछने पर कि उन्होंने इस शो के लिए हां क्यों कहा तो उन्होंने बताया कि शो के निर्माता बीपी सिंह ने सीआइडी जैसे सफल शो का निर्माण किया है और आज उनकी अलग पहचान है।

साथ ही इस शो में भी वहीं रोमांच नजर आनेवाला है। अलग तरह के केसेज सुलझायेंगे हम और दर्शकों की रुचि इसमें बरकरार रहेगी. प्रियंका ने बस्सी ने बताया कि उन्हें इस तरह के किरदार के लिए अभिनय करना पसंद हैं. चूंकि वास्तविक जिंदगी में भी वे खुद बहुत रफ एंड टफ जिंदगी जीती हैं तो ऐसे में उनके लिए यह बेहतरीन मौका है कि उन्हें सीआइडी के मेकर्स के साथ अपने मन के लायक काम करने का मौका मिलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X