सरवाईवर इंडिया की विजेता राजरानी का जींद में जोरदार स्‍वागत

Raj Rani
जींद। हरियाणा के जींद जिले के सफा खेड़ी गांव की राजरानी ने फिलिपींस में आयोजित सरवाईवर इंडिया नाम का रियल्‍टी शो का खिताब जीता है, जिसमें उन्‍हें एक करोड़ की राशि दी गई है।

सफा खेड़ी गाव में रियलिटी शो में एक करोड़ रुपये की राशि जीतने वाली राजरानी जब रविवार को गांव लौटी तो उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्‍वागत किया गया। गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।

नरवाना से खुली जीप में ग्रामीण डीजे के साथ राजरानी को गाव तक लेकर आए। यहा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद खुली जीप में रियलिटी शो में विजेता की ट्राफी हाथों में लेकर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे नागरिक अभिनंदन पर आभार व्यक्त किया। यहां महिलाओं ने मंगल गीत गाकर राजरानी का गाव में पहुचने पर स्वागत किया। गाव में मिले सम्मान से उत्साहित राजरानी स्वयं महिलाओं के बीच जाकर डीजे पर नाची।

गौरतलब है कि 45 दिनों तक फिलीपींस के द्वीप पर चली प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में विजेता को एक करोड़ रुपये की राशि नकद पुरस्कार के रूप में दी गई। रियलिटी शो विजेता राजरानी ने कहा कि उसने सोचा नहीं था कि मैं यहा तक पहुंच पाएगी।

यह सब कुछ सपने की तरह हुआ जो आखिर में सच हुआ। उन्होंने कहा कि वहां का अनुभव याद करूं तो अब आसान लगता है। टापू पर सोते थे, सामने से सूरज निकलता था। जब वहा पर थे तो बहुत मुश्किल था वहा रहना। न नमक, न मीठा और न पीने के लिए चाय होती थी। कुछ भी खाने के लिए नहीं था, सिर्फ उबले हुए चावल थे। वहा से आने के बाद हर चीज की कद्र होने लगी है। खाना कितना खाना चाहिए, घर वाले दूर रहे तो कैसा लगता है, मोबाइल टीवी न हो तो कैसे रहना है, कभी खाने के लिए चार-पाच दिन कुछ नहीं हो तो हमें कैसे रहना है, बिना चारपाई के, पंखे के कैसे सोना है।

राजरानी ने कहा कि बेटिया आज के जमाने में किसी से कम नहीं है। मैं अपने घर में चौथी लड़की हूं सबसे छोटी हूं। उसे बढ़ावा दिया इतनी ऊपर तक भेजा। लड़कियां आज लड़कों से बढ़ कर हैं। उसने वहा बहुत से लड़कों को हराया है। लड़कियों को बढ़ावा दें, लड़किया देश की शान है। उन्होंने कहा कि वह हाकी ओपन टूर्नामेंट खेलेंगी, क्योंकि हाकी से उसका सब कुछ हुआ है। हाकी वह बचपन से खेलती आई हैं और वह हाकी कभी नहीं छोड़ेगी। जितना मुझे मौका मिलेगा वह हाकी खेलेगी। सरपंच बलबीर ने कहा कि राजरानी ने रियेलिटी शो जीतकर गाव का नाम देश भर में रोशन करने का काम किया है। इस अवसर पर रवि, सुरेद्र, ईश्वर, अजमेर, प्रदीप, सिक्कम देवी, सुरेद्र श्योकंद आदि उपस्थित थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X