आज रात 9 बजे से सर्वाइवर इंडिया स्टार प्लस पर
आज से छोटे पर्दे पर एक और रियेलिटी शो का नाम जुड़ने जा रहा है वो हैं स्टार प्लस पर शुरू होने वाला शो सर्वाइवर इंडिया, छोटे पर्दे पर इस तरह के शो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस शो में 22 लोगों को चुना गया है जो फिलिपिंस के एक सुनसान टापू पर जाकर 45 दिन बिना किसी सुविधा के रहेंगे।
जी हां पूरे 45 दिन घर से दूर एक टापू पर जहां उन्हें खाने के लिए हर दिन संघर्ष करना है, ना तो उनके लिए रहने को घर होगा ना ही सोने को बिस्तर, खुला आसमान ही उनका घर और धरती ही उनका बिछौना होगी। इस कार्यक्रम में जो जितेगा वो इतिहास रचेगा।
इस शो में कुछ जाने माने चेहरों को लिया गया है जिसमें से टिम्मी नारंग, पायल रोहतगी, जस्सी जैसी... के राजेश खेरा, शिल्पा सकलानी हैं। तो आप भी तैयार हो जाइए स्टार प्लस के सबसे बड़े रियेलिटी शो सर्वाइवर इंडिया में कंटेस्टेंट और उनके संघर्षों को देखने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications












