दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ठ के बाद इस एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज़, एक नहीं जुड़वा बच्चो के साथ प्रेग्नेंट है हसीना
Surbhi Jyoti Twins Pregnancy: टेलीविजन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ सभी के साथ शेयर की थी और इसके बाद से लगातार उनके बेबी बंप फोटोशूट का सिलसिला भी जारी है। अब एक्ट्रेस ने ऐसी खुशखबरी दी है जिससे हर किसी की एक्साइटमेंट डबल हो गई है।

दरअसल, सुरभि ज्योति जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट हैं। सुरभि ने अपनी चौथे महीने में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद से उनके बेबी बंप के साइज के काफी चर्चे हो रहे। नेटिजंस कमेंट सेक्शन में लिखते थे कि सुरभि का बच्चा काफी हेल्दी है और उनका बेबी बंप नॉर्मल से ज्यादा बड़ा दिखाता है।
ऐसे में अब सुरभि ने साफ कर दिया है कि उनके गर्भ में एक नहीं बल्कि दो बच्चे हैं। अब सुरभि के दोनों बच्चों का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हसीना ने अपने बच्चों के स्कैन फैंस के साथ शेयर किए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुरभि से पहले रुबिना दिलैक और श्रद्धा आर्या भी जुड़वा बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने प्रेग्नेंसी अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सुरभि का इंस्टा देखकर साफ है कि वो प्रेग्नेंसी में खुद को काफी पैंपर कर रही हैं और ज्यादा से ज्यादा समय प्रकृति और परिवार के साथ बिता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











