सुरभि के हाथों में रची पिया के नाम की मेहंदी, जानें कौन हैं सुमित सूरी जिसके साथ 7 फेरे लेंगी एक्ट्रेस

surbhi jyoti

Surbhi Jyoti Mehendi Ceremony Photos: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने लुक्स और एक्टिंग को लेकर खास पसंद की जाती हैं। बता दें सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं, लेकिन अचानक से जैसे ही उन्होंने अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की फैन्स ही क्या सितारे भी हैरान रह गए।

सुरभि ने फैन्स को दिया सरप्राइज
जी हां, सुरभि ज्योति शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सुरभि ज्योति एक्टर सुमित सूरी के साथ शादी करने जा रही है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं अब दिवाली से पहले एक्ट्रेस ने अपने फैन्स को सरप्राइज दे दिया है।

कौन हैं सुमित सूरी
सुमित सूरी बॉलीवुड एक्टर हैं वह 'वार्निंग', 'क्या बकवास है', 'बबलू हैप्पी है', '14 फेरे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह वेब शोज और टीवी रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 का हिस्सा रह चुके हैं। इसी के साथ ही सुमित सूरी कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चके हैं।

सामने आईं मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
प्री-वेडिंग की तस्वीरें शेयर करने के बाद सुरभि ज्योति ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरभि ज्योति अपने होने वाले पति सुमित के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सुरभि सुमित के साथ डांस करती दिख रही हैं, तीसरी तस्वीर में जमकर फैमिली डांस देखा जा सकता है, चौथी तस्वीर में सुरभि जमकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। पांचवीं तस्वीर दोनों की कपल फोटो है जिसमें दोनों काफी रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं छठी तस्वीर सुरभि की सोलो फोटो है।

फैन्स और सितारों ने दीं सुरभि को बधाई
बता दें कि फैन्स ही क्या सितारे भी सुरभि ज्योति को बधाई देते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी, श्वेता तिवारी, दृष्टि धामी समेत तमाम सितारों और फैन्स ने सुरभि ज्योति को उनके जीवन के नए सफर के लिए उन्हें बधाई दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X