दुल्हन बनने को तैयार हैं टीवी की 'नागिन', इस दिन सात फेरे लेंगी Surbhi ज्योति! वेन्यू है बेहद ख़ास

Surbhi Jyoti Gets Ready For Marriage

Surbhi Jyoti Gets Ready For Marriage: नागिन' शो से घर-घर में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्दी ही अब शादी के बंधन में बंधने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ में शादी करने जा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस इसी महीने 27 अक्टूबर को शादी करेंगी।

मालूम हो कि सुरभि ज्योति और उनके बॉयफ्रेंड सुमित अपनी शादी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक लग्जरियस रिसोर्ट में करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर मिली है कि सुरभि और सुमित थोड़े अलग स्टाइल में शादी करने जा रहे हैं और इसमें शादी की सभी रस्में इको फ्रेंडली होने वाली है। जिससे कि एनवायरनमेंट पर बुरा असर ना पड़ सके।

जब से सुरभि और सुमित की शादी की खबर सामने आई है तभी से फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। हर कोई अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को दुल्हन बनते हुए देखना चाहता है। हालांकि अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की डेट को कंफर्म नहीं किया है। इससे पहले खबर आई थी की सुरभि अपने बॉयफ्रेंड सुमित से इसी साल मार्च में शादी करने वाली थी।

लेकिन शादी की तैयारी पूरी नहीं हो पाई थी और सुरभि को भी अपने पसंद का वेडिंग वेन्यू नहीं मिल रहा था। इसी के चलते इस शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था। पहले तो ऐक्ट्रेस अपनी शादी राजस्थान में करना चाहती थी। लेकिन अब इस कपल ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को चुना और यह अपने आप में ही काफी खास है।

अगर हम सुरभि और सुमित को लेकर बात करें तो दोनों लंबे वक्त से इंडस्ट्री में एक्टिव नजर आते हैं। सुरभि को टीवी शो कुबूल है और नागिन 3 से एक खास पहचान मिली। एक्ट्रेस ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। अगर सुमित की बात करें तो वह भी एक एक्टर है और कई सारी फिल्मों के अलावा वेब शो में भी काम कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: surbhi jyoti sumit suri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X