छोटी सी ड्रेस में नागिन ने दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप, शादी करते ही 37 की उम्र में हुई प्रेग्नेंट
Surbhi Jyoti Pregnant: मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों अपने पहले प्रेग्नेंसी फेज को जमकर इंजॉय कर रही हैं। सुरभि ज्योति ने जब से प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है तभी से उनके बेबी बंप फ्लॉट करते फोटोशूट का सिलसिला लगातार जारी है। अब इसी बीच सुरभि ज्योति ने अपनी नई तस्वीरों से फैंस की फीड गुलजार कर दी है।

Surbhi Jyoti ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप
सुरभि ज्योति के इस नए फोटोशूट की बात करें तो वो इस दौरान व्हाइट कलर की छोटी ड्रेस में बेहद रिफ्रेशिंग मूड में दिखाई दे रही हैं। सुरभि की ये तस्वीरें प्रकृति के बीच ली गई हैं जहां वो खूबसूरत नजारों को इंजॉय करती दिख रही हैं।
सुरभि के पहले बच्चे का फैंस को बेसब्री से इंतजार
खुली जुल्फों और नो मेकअप लुक में सुरभि का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बनता है। उनकी इन प्यारी सी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। इसके साथ ही अब हर किसी को सुरभि के पहले बेबी का काफी बेसब्री से इंतजार है।
शादी के साल भर बाद प्लान की प्रेग्नेंसी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुरभि ज्योति ने अक्तूबर 2024 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचाई थी साल भर बाद उन्होंने बेबी प्लान किया है। चौथे महीने में सुरभि ने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो जून में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
फैमिली टाइम और वेकेशन की दीवानी सुरभि ज्योति
सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सुरभि अपने इंस्टा पर फैंस और फॉलोअर्स के साथ लगातार नित नई तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अप्डेट्स शेयर करती रहती हैं। उनका इंस्टा देखकर साफ है कि उन्हें फैमिली के साथ वक्त बिताना और वेकेशन इंजॉय करना सबसे ज्यादा पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications











